Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: दलित युवती हत्याकांड: पत्रकारों के सामने रोए सपा सांसद अवधेश प्रसाद, योगी ने इसे बताया नौटंकी, जाने घटनाक्रम

admin by admin
February 2, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

अयोध्या, फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद रविवार को एक दलित युवती की कथित नृशंस हत्या के बारे में बोलते हुए पत्रकारों के सामने रो पड़े, लेकिन उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सांसद की नौटंकी करार दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया कि इस मामले में सपा का कोई न कोई दरिंदा जरूर शामिल होगा। अयोध्‍या जिले में पुलिस ने अनुसूचित जाति (एससी) की लापता 22 वर्षीय युवती का शनिवार को निर्वस्‍त्र शव बरामद किया, जिसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं।

परिवार के सदस्यों ने हत्या से पहले बलात्कार का आरोप लगाया और दावा किया कि पीड़िता की आंखें फोड़ दी गईं, उसकी हड्डियां तोड़ दी गईं और उसके शरीर पर गहरे घाव थे।

घटना के बारे में जानने के बाद अवधेश प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पीड़िता के घर पहुंचे। भावनाओं में बहकर वह पत्रकारों के सामने रोते हुए बोले, ‘‘मैं उसे बचाने में असफल रहा।’’ उनके सहकर्मियों ने उन्हें सांत्वना दी और उनसे मजबूत बने रहने और न्याय के लिए लड़ने का आग्रह किया। एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रसाद ने कहा, ‘‘मुझे दिल्ली, लोकसभा जाने दीजिए। मैं इस मामले को (प्रधानमंत्री) मोदी के सामने उठाऊंगा।अगर हमें न्याय नहीं मिला तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भगवान राम और देवी सीता का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि इतना जघन्य अपराध कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा,‘‘इतिहास क्या कहेगा? लड़की के साथ ऐसा कैसे हुआ?” उनके समर्थकों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय के लिए लड़ने के लिए चुना गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली के दौरान अपने संबोधन में इस मामले को उठाया।

योगी ने कहा, “अयोध्या में एक बेटी के साथ घटना घटी है। जांच जब निचले स्तर पर जाएगी, तो आज जो नौटंकी इनका सांसद कर रहा है, याद करना उसमें भी समाजवादी पार्टी का कोई न कोई दरिंदा शामिल जरूर पाया जाएगा।” योगी ने सपा पर अपराध करने और गुंडागर्दी का आरोप लगाया।

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को उपचुनाव के लिए मतदान होगा और आठ फरवरी को मतों की गिनती होगी। अवधेश प्रसाद के पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से सांसद चुने जाने के बाद मिल्कीपुर सीट रिक्त हुई है, जहां सपा ने उनके पुत्र अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता बृहस्पतिवार रात से लापता थी जब वह कथित तौर पर भागवत कथा में भाग लेने के लिए बाहर गई थी। इसके बाद उसके परिवार को काफी तलाश करनी पड़ी। पीड़िता के बहनोई को उसका शव शनिवार की सुबह उसके गांव से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर एक छोटी नहर में पड़ा मिला।

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अयोध्या में भागवत कथा सुनने गई एक दलित बच्ची से जिस तरह की बर्बरता हुई, उसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “ऐसी क्रूर घटनाएं समूची मानवता को शर्मसार करती हैं। बच्ची तीन दिन से गायब थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है।

कांग्रेस नेता ने इसी पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है। मेरी मांग है कि अत्याचार करने वाले दोषियों के साथ-साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Tags: Ayodhya: दलित युवती हत्याकांड
Previous Post

IND vs ENG 5th T20: मुंबई में आया अभिषेक शर्मा का तूफ़ान, 37 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास

Next Post

5th T20: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 248 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

Related Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

July 30, 2026
अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

July 30, 2026
मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
उत्तर प्रदेश

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

July 30, 2026
Next Post

5th T20: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 248 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

Recent Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले में बुधवार शाम तालाब में फंसी अपनी भैंस को निकालने के प्रयास में एक महिला और उसके 19...

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मेरठ जिले में बुधवार को एक युवक ने एक युवती के माथे पर कथित तौर पर गोली मारकर उसे गंभीर...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group