Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जौनपुर में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस में टक्कर, तीन लोगों की मौत

admin by admin
January 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तड़के प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और एक रोडवेज बस के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि महराजगंज जिले के समदेऊआ थाना क्षेत्र में स्थित धनहानायक गांव के निवासी संजय सिंह (45), उनकी पत्नी विद्यावती (43), महेश तिवारी (52) और उनकी पत्नी किरण देवी (47) गोरखपुर जिले के खोरावर गांव निवासी बिंदु सिंह (40) और गोरखपुर के ही झगहा गांव निवासी विमला देवी (50) प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर कार से अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि उनकी कार जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस से उसकी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार लोगों को बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में संजय सिंह, बिंदु सिंह और विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं महेश तिवारी, विद्यावती सिंह तथा किरन देवी तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन सभी को सतहरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। बस पर कोई भी यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

Tags: कार और रोडवेज बस में टक्कर
Previous Post

संघर्ष विराम के बीच आठ बंधकों को छोड़ेगा हमास, इजराइल करेगा 110 कैदियों को रिहा

Next Post

चौथा टी20 कल: रफ्तार के खिलाफ सैमसन की कमजोरी और फिनिशंग भारत की चिंता का सबब

Related Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

July 30, 2026
अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

July 30, 2026
मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
उत्तर प्रदेश

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

July 30, 2026
Next Post

चौथा टी20 कल: रफ्तार के खिलाफ सैमसन की कमजोरी और फिनिशंग भारत की चिंता का सबब

Recent Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले में बुधवार शाम तालाब में फंसी अपनी भैंस को निकालने के प्रयास में एक महिला और उसके 19...

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मेरठ जिले में बुधवार को एक युवक ने एक युवती के माथे पर कथित तौर पर गोली मारकर उसे गंभीर...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group