Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुलंदशहर में हथियारों की तस्करी में लिप्त पिता-पुत्र समेत दो गिरफ्तार

admin by admin
December 28, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर और खुर्जा देहात थाना पुलिस ने अवैध तस्करी में लिप्त पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस और वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान थाना खुर्जा नगर क्षेत्र अंतर्गत शेख साहिबान मोहल्ले के निवासी रिजवान अंसारी और उसके बेटे अदनान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 315 बोर के पांच अवैध तमंचे, 10 कारतूस, 12 बोर के दो अवैध तमंचे, छह कारतूस, 32 बोर के दो अवैध पिस्तौल, छह कारतूस और एक बलेनो गाड़ी बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना खुर्जा नगर पर एक अन्य मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि रिजवान के खिलाफ बुलंदशहर में पहले से पांच और दिल्ली में एक मामला दर्ज है और उसके बेटे अदनान के ऊपर बुलंदशहर में दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक (देहात) रोहित मिश्र ने बताया कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्र अंतर्गत खुर्जा निवासी रिजवान अवैध हथियारों का आपूर्तिकर्ता रहा है, जो जेल में बंद था और वह 26 दिसंबर को जमानत पर रिहा हुआ और देर रात में मोहल्ले में जाकर उसके द्वारा जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की गई, डीजे बजाया गया और अपने साथ के लोगों के साथ मिलकर हवाई फायरिंग भी की गई।

मिश्र ने बताया कि इसकी सूचना जब स्थानीय पुलिस को मिली तो मौके पर जाकर जांच पड़ताल एवं छानबीन की गई और इस संबंध में एक मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया गया। उस अभियुक्त की तलाश के लिए खुर्जा देहात और खुर्जा नगर की टीम शुक्रवार रात लगी हुई थी।

एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजमार्ग पर एक गाड़ी के जरिए अभियुक्त जा रहा है, जिस पर दोनों थानों की टीम और दोनों थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और जांच के दौरान उस कार को रोकने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें सात अवैध तमंचे और दो अवैध पिस्टल बरामद हुई हैं और विभिन्न बोर के दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करके जेल भेजा जा रहा है।

Tags: पिता-पुत्र समेत दो गिरफ्तार
Previous Post

अमेठी में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई पर हमला

Next Post

अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, सिपाही के खिलाफ हत्या का आरोप

Related Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

August 4, 2026
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

August 4, 2026
मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल
उत्तर प्रदेश

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

August 4, 2026
लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

August 4, 2026
Next Post

अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, सिपाही के खिलाफ हत्या का आरोप

Recent Posts

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group