Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुजरात के कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

admin by admin
December 23, 2024
in देश
0

गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति व अन्य किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर आया और इसका केंद्र लखपत से 76 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। इस महीने जिले में अब तक दो बार तीन तीव्रता से अधिक का भूकंप महसूस किया गया है।आईएसआर के अनुसार, सात दिसंबर को जिले में आए भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई थी।

पिछले महीने 18 नवंबर को कच्छ में चार तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 15 नवंबर को उत्तर गुजरात के पाटन में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। गुजरात, उच्च भूकंप जोखिम वाला क्षेत्र है।

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में गुजरात में नौ बार भीषण भूकंप की घटनाएं हुई हैं।

जीएसडीएमए के अनुसार, 26 जनवरी, 2001 को कच्छ में आया भूकंप पिछले दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा तथा दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था।

भूकंप में जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह नष्ट हो गए थे, जिसमें लगभग 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख अन्य घायल हुए थे।

Tags: 3.7 तीव्रता का भूकंप
Previous Post

बिजनौर: मशहूर हस्तियों का अपहरण करने वाले गिरोह का सरगना लवी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Next Post

भदोही: गांजे की पुड़िया घर पहुंचाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Related Posts

खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
देश

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
Next Post

भदोही: गांजे की पुड़िया घर पहुंचाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Recent Posts

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काली मिर्च में मिलावट का बड़ा मामला...

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार...

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

भदोही जिले में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।...

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group