Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल: नेतन्याहू भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार कठघरे में खड़े हुए, गवाही दी

admin by admin
December 10, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

तेल अवीव,  (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ लंबे समय से चल रहे मुकदमे में मंगलवार को पहली बार कठघरे में खड़े होकर गवाही दी। ऐसा उन्होंने तब किया है जब उन्हें युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ा है और गाजा में भी लड़ाई जारी है।

यह पहली बार है कि जब किसी मौजूदा इजराइली प्रधानमंत्री ने एक आपराधिक प्रतिवादी के रूप में कठघरे में खड़े होकर गवाही दी। यह एक ऐसे राजनेता के लिए शर्मनाक है जिसने एक परिष्कृत और सम्मानित राजनेता के रूप में अपनी छवि बनाने की कोशिश की है।

गवाही देना शुरू करने पर नेतन्याहू ने न्यायाधीशों को ‘हैलो’ कहा। एक न्यायाधीश ने उनसे कहा कि उनके पास अन्य गवाहों के समान विशेषाधिकार हैं और वह अपनी इच्छानुसार बैठ सकते हैं या खड़ा रह सकते हैं।

तेल अवीव की खचाखच भरी अदालत में कठघरे में खड़े नेतन्याहू ने कहा, ‘‘सच कहने के लिए मैंने इस पल का आठ साल तक इंतजार किया।’’ उन्होंने अपने खिलाफ आरोपों को ‘निरर्थकता का भंडार’ करार दिया और वादा किया कि उनका बयान अभियोजन पक्ष के मामले को खत्म कर देगा।

नेतन्याहू ने घटनाओं के बारे में बताना शुरू किया तो वह सहज दिखे। उन्होंने अपने जीवन के बारे में व्यक्तिगत विवरण साझा किए जिससे उन्हें उम्मीद रही होगी कि इससे न्यायाधीशों की उनके बारे में धारणा बनेगी।

अभियोजन पक्ष द्वारा अपनी छवि चमकाने वाले व्यक्ति के रूप में उन्हें चित्रित करने के प्रयासों के विपरीत नेतन्याहू ने कहा कि मीडिया कवरेज से उनकी नींद उड़ जाती थी, लेकिन उन्हें पता चला कि इसका कोई सार्थक असर नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह सिगार पीते हैं लेकिन काम के बोझ के कारण वह इसे मुश्किल से ही खत्म कर पाते हैं और उन्हें शैंपेन से नफरत है। उनके खिलाफ एक मामला अरबपति सहयोगियों से सिगार और शैम्पेन की ‘आपूर्ति ’ प्राप्त करने के इर्द-गिर्द घूमता है।

उनके वकील ने अनुरोध किया कि उन्हें गवाही देते समय नोट प्राप्त करने की अनुमति दी जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह देश चलाना जारी रख सकें।

नेतन्याहू अपनी अदालत में पेशी के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोपों पर जवाब देंगे।

उन पर व्यक्तिगत और व्यावसायिक हितों में सहायता के बदले एक अरबपति हॉलीवुड निर्माता से हजारों डॉलर मूल्य के सिगार और शैंपेन लेने का आरोप है। उन पर अपने और अपने परिवार के अनुकूल कवरेज के बदले में मीडिया के दिग्गज कारोबारियों के लिए लाभकारी विनियमन को बढ़ावा देने का भी आरोप है।

नेतन्याहू (75) ने गलत काम करने से इनकार करते हुए कहा कि ये आरोप उनके लंबे शासन को खत्म करने के लिए शत्रुतापूर्ण मीडिया और पक्षपाती कानूनी प्रणाली द्वारा रचित एक साजिश है। उनकी गवाही में उन घोटालों का जिक्र है जो उनके और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं।

Tags: गवाही दीपहली बार कठघरे में खड़े हुए
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट ने विहिप के कार्यक्रम में न्यायमूर्ति यादव की टिप्पणी पर लिया संज्ञान, जानकारी मांगी

Next Post

पढ़ने में अच्छे पाठकों की मस्तिष्क संरचना भी अलग होती है?

Related Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
Next Post

पढ़ने में अच्छे पाठकों की मस्तिष्क संरचना भी अलग होती है?

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group