अमेठी, उत्तर प्रदेश के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और राज्य सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उनको यह कहते सुना जा सकता है कि, ”हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है!
इस बारे में जब फोन पर राज्य मंत्री सिंह से बातचीत की गयी तो उन्होंने कहा कि ”जो चल रहा है चल रहा है, आगे मैं इस पर और कुछ नहीं कहना चाहता हूं।
मयंकेश्वर शरण सिंह के इस नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि राज्य मंत्री द्वारा नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया था, जिसका समापन 30 नवंबर को हुआ। यह वीडियो कथा के समापन के समय का ही बताया जा रहा है।
राम कथा के समापन के मौके पर सिंह ने मंच से जय श्री राम के साथ ही नारा लगाया कि ”हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है। उधर तिलोई के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि वह इस वायरल वीडियो पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
नवम दिवस: #श्रीराम_कथा
अमेठी जनपद के राजा विश्वनाथ शरण सिंह इण्टर कॉलेज तिलोई में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा के विश्राम दिवस की कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के राजतिलक की बधाइयां गाई जाने लगी सम्पूर्ण वातावरण हुआ भक्तिमय। pic.twitter.com/R8QQ8YJxE5
— Mayankeshwar Sharan Singh (@MayankeshwarSh1) November 30, 2024


