Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया: मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवती की मौत

admin by admin
December 1, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

बलिया जिले के एक गांव में रविवार को मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से एक युवती की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, बांसडीह थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में नीतू (22) चार्ज पर लगे अपने मोबाइल को बिजली के बोर्ड से हटा रही थी कि तभी चार्जर में करंट आने से नीतू बुरी तरह से झुलस गयी।

पुलिस ने बताया कि नीतू के शोर मचाने पर मां ने उसे छुड़ाने की कोशिश की लेकिन उसे भी बिजली का तेज झटका लगा।पुलिस के अनुसार, शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने नीतू को किसी तरह डंडे से अलग किया और बांसडीह के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बांसडीह थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय सिंह ने बताया कि नीतू को मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल ले जाया गया था और इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

वहीं एक अन्य मामले में गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द गांव में शनिवार शाम एक महिला की धान काटने वाली हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव की बिंदु देवी (50) शनिवार शाम अपने खेत में काम कर रही थी कि तभी वह हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि देवी ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

गड़वार थाना प्रभारी मूल चन्द्र चौरसिया ने रविवार को बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के पति राधा किशुन राम की तहरीर पर हार्वेस्टर मशीन के अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Tags: बलिया: मोबाइल चार्ज करने के दौरान
Previous Post

नितिन गडकरी को मिलेगी महाराष्ट्र के CM की कुर्सी!, शिंदे-फडणवीस के बीच चर्चा हुई तेज, पढ़ें

Next Post

जालौन में पुलिस एवं कृषि विभाग का साझा अभियान; भारी मात्रा में नकली डीएपी बरामद, पांच लोग गिरफ्तार

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

जालौन में पुलिस एवं कृषि विभाग का साझा अभियान; भारी मात्रा में नकली डीएपी बरामद, पांच लोग गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000...

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group