अयोध्या, वरिष्ठ पत्रकार रूपेश श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भारत समाचार चैनल के प्रबंधक बृजेश मिश्रा ने लखनऊ में आयोजित एक समारोह में अयोध्या जनपद के सर्वश्रेष्ठ पत्रकार के रूप में प्रदान किया।
रूपेश श्रीवास्तव ने लगभग 30 वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य किया है और इस दौरान उन्होंने हमेशा बेबाकी और ईमानदारी से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता शुरू करने के बाद से उन्होंने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया, चाहे वह नेता हो, अभिनेता हो या शोषित पीड़ित। उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सच्चाई को उजागर करना रहा है।
रूपेश श्रीवास्तव को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है, और उनके कार्यों की सराहना विभिन्न मंचों पर भी की गई है। इस सम्मान को उन्होंने अपने पाठकों और समर्थकों को समर्पित किया।


