Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वजन घटाने के लिए क्या सबसे कारगर है? उपवास, दिन में जल्दी खाना या कम खाना

admin by admin
November 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

दुनिया भर में आठ में से एक व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है। यह एक समस्या है क्योंकि अतिरिक्त वसा से टाइप-2 मधुमेह, हृदय रोग और कुछ कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापे को नियंत्रित करने और वजन बढ़ने से रोकने के लिए अपने आहार में बदलाव करना महत्वपूर्ण है। इसमें आपके कैलोरी सेवन को कम करना, अपने खाने के पैटर्न को बदलना और स्वस्थ भोजन को प्राथमिकता देना शामिल हो सकता है।

लेकिन क्या वजन घटाने के लिए एक फार्मूला दूसरे की तुलना में अधिक सफल होने की संभावना रखता है? हमारे नए शोध में वजन घटाने के तीन तरीकों की यह देखने के लिए तुलना की गई कि क्या कोई एक तरीका दूसरों की तुलना में अधिक वजन कम करता है: कैलोरी वितरण में परिवर्तन – दिन में बाद में खाने की बजाय पहले अधिक कैलोरी का सेवन, कम भोजन खाना, इंटरमिटेंट फास्टिंग (खाने का ऐसा पैटर्न जिसमें नियमित समय पर उपवास और भोजन की अवधि का एक चक्र चलता है)।

हमने लगभग 2,500 लोगों को शामिल करते हुए 29 नैदानिक ​​परीक्षणों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। हमने पाया कि 12 सप्ताह या उससे अधिक समय में, तीनों तरीकों से समान रूप से वजन में 1.4 से 1.8 किलोग्राम तक कमी आई।

इसलिए यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वह तरीका चुनें जो आपके और आपकी जीवनशैली के लिए सबसे अच्छा हो।

दिन में जल्दी खाना

जब हमारा चयापचय ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो हमारा शरीर हार्मोन इंसुलिन पर ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाता है। इससे वजन बढ़ सकता है, थकान हो सकती है और मधुमेह जैसी अनेक दीर्घकालिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

दिन में देर से खाना खाने से – जैसे कि भारी भोजन और देर रात का नाश्ता – चयापचय कार्य को खराब करता है। इसका अर्थ यह है कि शरीर भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने, रक्त शर्करा को प्रबंधित करने और वसा भंडारण को विनियमित करने में कम सक्रिय होता है।

इसके विपरीत, दिन में पहले कैलोरी लेने से चयापचय क्रिया में सुधार होता है।

कम खाना खाना

नाश्ता छोड़ना आम बात है, लेकिन क्या इससे वजन कम करने में बाधा आती है? या क्या भारी नाश्ता और रात में हल्का खाना आदर्श है?

बार-बार भोजन करने से बीमारी का खतरा हालांकि कम हो सकता है, लेकिन हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि दिन में एक से दो बार भोजन करने की तुलना में, दिन में छह बार भोजन करने से वजन घटाने में सफलता बढ़ सकती है।

हालांकि, यह व्यापक शोध को प्रतिबिंबित नहीं करता है, जो यह दर्शाता है कि कम भोजन करने से अधिक वजन कम हो सकता है। हमारा शोध बताता है कि दिन में तीन बार खाना, छह बार खाने से बेहतर है। ऐसा करने का सबसे आसान तरीका है अल्पाहार को कम करना और नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना ही रखना।

उपवास, या समय-बाधित भोजन

हममें से कई लोग दिन में 14 घंटे से अधिक समय तक खाते रहते हैं। देर रात को खाना खाने से आपके शरीर की प्राकृतिक लय बिगड़ सकती है और आपके अंगों की कार्यप्रणाली में बदलाव आ सकता है। समय के साथ, इससे टाइप 2 मधुमेह और अन्य पुरानी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है, खास तौर पर शिफ्ट में काम करने वालों में।

समय-बाधित भोजन, जो ‘इंटरमिटेंट फास्टिंग’ का एक रूप है, का अर्थ है दिन के उस समय में जब आप सबसे अधिक सक्रिय होते हैं, छह से दस घंटे की अवधि में अपनी सारी कैलोरी खा लेना। यह इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप क्या खाते हैं या कितना खाते हैं, बल्कि यह कि आप कब खाते हैं।

जानवरों पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि समय-सीमा के भीतर खाने से वजन कम हो सकता है और चयापचय में सुधार हो सकता है। लेकिन मनुष्यों में इसके सबूत अब भी सीमित हैं, खासकर दीर्घकालिक लाभों के बारे में।

यह भी स्पष्ट नहीं है कि समय-बाधित भोजन के लाभ समय के कारण हैं या इसलिए कि लोग कुल मिलाकर कम खा रहे हैं। जब हमने उन अध्ययनों पर गौर किया, जिनमें प्रतिभागियों ने स्वतंत्र रूप से भोजन किया (बिना जानबूझकर कैलोरी सीमित किये) लेकिन आठ घंटे की दैनिक भोजन अवधि का पालन किया, तो उन्होंने स्वाभाविक रूप से प्रतिदिन लगभग 200 कैलोरी का कम उपभोग किया।

आपके लिये क्या कारगर है?

वजन कम करने के कोई आसान तरीके नहीं हैं। इसलिए कोई ऐसा तरीका या तरीकों का संयोजन चुनें जो आपको सबसे अच्छा लगे। आप इस पर विचार कर सकते हैं:

-आठ घंटे के अंतराल में भोजन करने का लक्ष्य रखें

-नाश्ते और दोपहर के भोजन पर ध्यान केंद्रित करके अपनी कैलोरी पहले ही खा लें

-दिन में छह के बजाय तीन बार भोजन करना चुनें।

एक और शोध चल रहा है, जिसमें बड़े नमूनों, विविध आबादी और सुसंगत तरीकों के साथ अच्छी तरह से नियंत्रित परीक्षण शामिल हैं। इसलिए उम्मीद है कि भविष्य के शोध हमें यह समझने में मदद करेंगे कि हमारे खाने के पैटर्न को बदलने से कैसे बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है।

Tags: बसे कारगर है? उपवास
Previous Post

अयोध्या के भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने पत्रकार दिलीप सैनी के हत्यारो को फांसी की सजा की मांग, अपर नगर मजिस्ट्रेट दिया ज्ञापन

Next Post

भदोही में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

Related Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

भदोही में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

Recent Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group