Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अनमोल बिश्नोई के अमेरिका में होने की सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस ने प्रत्यर्पण का प्रस्ताव भेजा

admin by admin
November 3, 2024
in देश
0

मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण का एक प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अनमोल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या सहित कुछ चर्चित मामलों में नामजद आरोपी है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को अनमोल बिश्नोई के उनके देश में मौजूद होने की सूचना दी, जिसके बाद यह प्रस्ताव भेजा गया है।

पिछले महीने, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि वह ‘‘भगोड़े अपराधी अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करना चाहती है।’’ उसने ‘‘आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए’’ हलफनामा दाखिल किया था जिसे विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा है, जिसे वहां से विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा।

लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई को 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में वांछित आरोपी नामजद किया गया है।

विक्की गुप्ता और सागर पाल ने यह गोलीबारी की थी। उन्हें, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

एक अन्य आरोपी अनुजकुमार थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। मामले में दाखिल आरोपपत्र में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी बताया है।

सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले बिश्नोई बंधुओं की संलिप्तता का संदेह है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी में मदद कर सकने वाली सूचना देने वाले के लिए 10 लाख रुपये का इनाम देने की हाल में घोषणा की है। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ अप्रैल में ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया था।

एनआईए ने बिश्नोई बंधुओं सहित नौ आरोपियों के खिलाफ अगस्त 2022 में एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें उन पर ‘‘केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने, युवाओं की भर्ती करने’’ के अलावा ‘‘प्रमुख व्यक्तियों की लक्षित हत्याओं’’ की साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया है।

Tags: मुंबई पुलिस ने प्रत्यर्पण
Previous Post

बलरामपुर: रोडवेज बस-कार की टक्कर में दो नेपाली नागरिकों की मौत, तीन अन्य लोग घायल

Next Post

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी वाला संदेश भेजने के आरोप में युवती गिरफ्तार

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी वाला संदेश भेजने के आरोप में युवती गिरफ्तार

Recent Posts

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group