Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन; गिल, पंत और गेंदबाजों ने जगाई भारत की उम्मीद

admin by admin
November 2, 2024
in खेल, देश
0

मुंबई, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के अर्धशतकों के बाद रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने फिरकी का अपना पुराना जादू बिखेरा, जिससे भारत ने शनिवार को यहां अच्छी वापसी करके न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए।

पहले दोनों मैच जीतकर तीन मैच की श्रृंखला अपने नाम कर चुके न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 171 रन बनाए हैं और उसने 143 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के 235 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 263 रन बनाकर 28 रन की बढ़त हासिल की थी।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच से स्पिनर को मदद मिल रही है और ऐसे में भारत के लिए 150 रन के आसपास का लक्ष्य हासिल करना भी चुनौती पूर्ण होगा। भारत को अगर क्लीन स्वीप से बचना है तो उसके बल्लेबाजों को संयमित आक्रामकता दिखानी होगी।

भारत की तरफ से शुभमन गिल (90) शतक से चूक गए जबकि ऋषभ पंत ने 60 रन की तूफानी पारी खेली। निचले क्रम में वाशिंगटन सुंदर में नाबाद 38 रन बनाकर भारत को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने 103 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

इसके बाद जडेजा ने 52 रन देकर चार विकेट लिए और दूसरी पारी में थी पांच विकेट हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाए। अश्विन ने 63 रन देकर तीन विकेट लिए हैं जबकि सुंदर और आकाशदीप ने एक-एक विकेट लिया है।

तेज गेंदबाज आकाशदीप ने पहले ओवर में ही न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (01) का मिडिल स्टंप थर्राकर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

सुंदर ने चाय के विश्राम के बाद टर्न और उछाल लेती गेंद पर डेवोन कॉनवे (22) को स्लिप में कैच देने के लिए मजबूर किया जबकि बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की जीत के नायक रहे रचिन रविंद्र (04) दूसरी पारी में भी नाकाम रहे। अश्विन ने उन्हें स्टंप आउट कराया।

जडेजा ने डेरिल मिचेल (21) को आउट करके उन्हें यंग के साथ पहली पारी की तरह साझेदारी नहीं निभाने दी। अश्विन ने दौड़ लगाकर उनका खूबसूरत कैच लपका। जडेजा ने इसके बाद थोड़ा गति से की गई गेंद पर टॉम ब्लंडेल (04) को बोल्ड किया।

ग्लेन फिलिप्स (14 गेंद पर 26 रन) ने आते ही आक्रामक रवैया अपनाया तथा सुंदर पर एक और अश्विन पर दो छक्के लगाए। अश्विन ने हालांकि उन्हें कैरम बॉल पर गच्चा देकर बोल्ड करके जल्द ही बदला चुकता कर दिया।

विल यंग (51) ने दूसरी पारी में ही अर्ध शतक जमाया लेकिन अश्विन की कैरम बॉल का उनके पास भी कोई जवाब नहीं था जिस पर उन्होंने वापस गेंदबाज को कैच थमाया। दिन का खेल समाप्त होने के समय पटेल सात रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले पंत और गिल की शानदार पारियों की मदद से भारत ने वापसी की लेकिन इन दोनों की साझेदारी टूटने के बाद उसकी टीम जल्द ही सिमट गई। पंत 38वें ओवर में पवेलियन लौटे जबकि भारतीय पारी 60 ओवर तक ही चल पाई।

तीन साल पहले वानखेड़े स्टेडियम में 119 रन देकर सभी 10 विकेट लेने वाले पटेल ने फिर इस मैदान पर जादू दिखाया। उनकी शानदार लेंथ से की गई गेंदों का भारतीय बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। भारत का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 180 रन था लेकिन गिल और पंत को छोड़कर उसके बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया।

सरफराज खान खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने जिन चार गेंद का सामना किया उन पर वह जूझते हुए नजर आए। पटेल ने उन्हें अच्छी लेंथ वाली गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराया।

गिल ने भी पटेल की गेंद पर पहली स्लिप में कैच दिया। उन्होंने अपनी पारी में 146 गेंद का सामना करके सात चौके और एक छक्का लगाया। रविंद्र जडेजा (14) भी पहली स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौटे। निचले क्रम के बल्लेबाजों में केवल वाशिंगटन सुंदर ही डटकर खेल पाए। उन्होंने अपनी नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

भारत ने पहले दिन के आखिरी सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (18) उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल (30) और विराट कोहली (04) सहित चार विकेट गंवा दिए थे। गिल और पंत ने सुबह चार विकेट पर 86 रन से भारतीय पारी आगे बढ़ाई और जवाबी हमला करते हुए टीम को संकट से उबारा।

पंत की 59 गेंद पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से खेली गई 60 रन की आक्रामक पारी से भारत को वापसी करने में काफी मदद मिली। भारत ने पहले घंटे में 14 ओवर में 77 रन जोड़े। पंत और गिल ने पांचवें विकेट के लिए केवल 114 गेंद पर 96 रन की साझेदारी निभाई।

पंत ने जहां आक्रामक रवैया अपनाया वहीं गिल ने स्पिनरों के सामने अपनी तकनीकी में काफी सुधार दिखाया। इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों को जीवन दान भी मिले।

गिल ने पारी के 26वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स की गेंद हवा में लहराई लेकिन सब्सीट्यूट फील्डर मार्क चैपमैन ने उसे नीचे टपका दिया। फिलिप्स की गेंद पर ही मैट हेनरी ने लॉन्ग ऑफ पर पंत का आसान कैच छोड़ा।

इन दोनों युवा बल्लेबाजों ने 30वें ओवर में अपने अर्धशतक पूरे किए। पंत हालांकि जीवन दान का फायदा नहीं उठा पाए। लेग स्पिनर ईश सोढ़़ी ने उन्हें पगबाधा आउट किया।

Tags: गिलपंत और गेंदबाजों
Previous Post

मऊ: ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत, युवक का पैर कटा

Next Post

Bhai dooj: भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास पर आधारित भाईदूज की लोक कथा और जाने इसका उद्देश्य

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
Next Post

Bhai dooj: भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास पर आधारित भाईदूज की लोक कथा और जाने इसका उद्देश्य

Recent Posts

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group