गाजीपुर, पुलिस लाइन परिसर में एसपी द्वारा पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के साथ दीपावली त्यौहार मनाया गया। पुलिस कर्मचारियों आदि को मिष्ठान वितरित कर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
दीपावली की पूर्व संध्या पर गाजीपुर पुलिस द्वारा अनाथालय, गरीब परिवार, विधवाश्रम इत्यादि स्थानों में मिष्ठान, फल-फूल, उपहार आदि भेंट कर दीपावली की खुशियाँ साझा की गई। कुछ सुखद पल गुजारे । अपनेपन से मित्र पुलिस का कराया अहसास।



