Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल ने मिसाइल हमलों का बदला लेने के लिए ईरान पर किया हमला

admin by admin
October 26, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइल ने इस महीने की शुरूआत में उस पर हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का ‘‘बदला लेने के लिए ईरान के सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर’’ शनिवार तड़के हवाई हमले किए। इजराइल ने यह जानकारी दी।

विस्फोटों की आवाज ईरान की राजधानी तेहरान में भी सुनी गईं। हालांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं है कि इन हमलों से कितना नुकसान हुआ।

इन हमलों ने दोनों कट्टर शत्रुओं के बीच ऐसे समय में पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है जब पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह – गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्ला – पहले से ही इजराइल के साथ युद्धरत हैं। इजराइली सेना ने शनिवार को बताया कि उसने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।

इजराइल के दो अधिकारियों ने अपना नाम गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि इन हमलों में परमाणु या तेल सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया।

इजराइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में शनिवार को कहा, ‘‘ईरान का शासन और क्षेत्र में उसके समर्थक सात अक्टूबर से इजराइल पर लगातार हमले कर रहे हैं… जिनमें ईरानी धरती से किए गए सीधे हमले भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के हर अन्य संप्रभु देश की तरह इजराइल को भी जवाब देने का अधिकार है और यह उसका कर्तव्य है।’’

शुरुआत में माना जा रहा था कि ईरान के एक अक्टूबर के हमले के जवाब में इजराइल उसके परमाणु केंद्रों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकता है कि लेकिन अक्टूबर के मध्य में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बताया कि उसे इजराइल ने आश्वासन दिया है कि वह ऐसे केंद्रों पर हमला नहीं करेगा।

ईरान के सरकारी मीडिया ने तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनाई देने की बात स्वीकार की और कहा कि कुछ आवाजें शहर के चारों ओर स्थित वायु रक्षा प्रणालियों से आई थीं।

ईरानी सरकारी टेलीविजन चैनल ने इसके अलावा कोई अन्य विवरण नहीं दिया, बल्कि उसने यह जानकारी देने के तुरंत बाद हमले को कमतर करके दिखाने के प्रयास में तेहरान की सब्जी मंडी में ट्रकों में सामान लादने वाले लोगों की फुटेज का सीधा प्रसारण किया।

तेहरान के एक निवासी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमलों की पहली लहर में कम से कम सात विस्फोटों की आवाज सुनी गई जिससे आस-पास का इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। ईरान ने शनिवार की सुबह देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने बताया कि बाइडन को हमलों की जानकारी दी गई है और उन्हें ताजा जानकारी दी जाती रहेगी।

इस बीच सीरिया में, सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक एक सैन्य अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि देश के मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गईं। उसने कहा कि सीरिया के हवाई सुरक्षा बलों ने कुछ मिसाइलों को मार गिराया है। इन हमलों में हताहत हुए लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई।

सीरिया में ईरानी राजनयिक चौकी पर इजराइल के हवाई हमले में दो ईरानी जनरल की मौत के बाद ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे। इस हमले में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था और इजराइल ने संयम बरतने को लेकर पश्चिमी देशों के दबाव के कारण जवाब में सीमित हमले किए। लेकिन अक्टूबर की शुरुआत में ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजराइल ने कड़ी प्रतिक्रिया दिए जाने का संकल्प लिया था।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान ने ‘‘बड़ी भूल की है। ईरान ने एक अक्टूबर की शाम को इजराइल में कम से कम 180 मिसाइल दागी थीं। ईरान ने कहा था कि यह हमला हाल के महीनों में किए गए उन हमलों का बदला था जिनमें ईरानी सेना, हिजबुल्ला और हमास के नेता मारे गए थे।

Tags: ईरान पर किया हमला
Previous Post

विधानसभा उपचुनाव के लिए 149 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

Next Post

कौशांबी: तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन को मारी टक्कर, बहन की मौत

Related Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू
अंतराष्ट्रीय

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

August 2, 2026
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते
अंतराष्ट्रीय

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

August 2, 2026
मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल
अंतराष्ट्रीय

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

August 2, 2026
Next Post

कौशांबी: तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन को मारी टक्कर, बहन की मौत

Recent Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बांदा जिले में एक युवक और युवती की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। दोनों के...

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group