अयोध्या, नवरात्रि पर्व पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/ पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के प्रयोजन से चलाये गए विशेष अभियान में विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लेकर जाँच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किये गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) II के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन दल द्वारा नहर बाग़ पर रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से साबूदाना और मूंगफली, सहादातगंज पर तेल का परिवहन कर रहे, जय लक्ष्मी सॉल्वेन्ट प्राo लिo गोरखपुर के टैंकर से सरसों का तेल, रोबोट रेस्टोरेंट अयोध्या से पनीर और चिली सॉस, भेलसर से मधुसूदन घी, वजीरगंज से सेंधा नमक, शुजागंज बाजार से मखाना का एक तथा साबूदाना के दो नमूने संग्रहित किये गए।
5 दर्ज़न सड़े गले केले तथा 3 किग्रा ख़राब गुणवत्ता के सेब नष्ट कराये गए। जिनकी कीमत रु 720/- थी। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी। नेतृत्व में टीम में जनपद के समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सम्मिलित रहे।


