Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड में साइबर हमला, मुख्यमंत्री के सोमवार तक सभी ऑनलाइन सेवाओं को बहाल करने के निर्देश

admin by admin
October 6, 2024
in देश
0

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल में ‘स्टेट डेटा सेंटर’ में मेलवेयर आने एवं उसके कारण कई सरकारी विभागों में काम प्रभावित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सोमवार तक सभी महत्वपूर्ण वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं को बहाल करने को कहा।

मेलवेयर हमले के बाद मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की और अधिकारियों से ‘स्टेट डाटा सेंटर’ की ‘स्कैनिंग’ जल्द से जल्द पूरा कर जनहित से जुड़े विभागों की वेबसाइट को प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश दिए। मेलवेयर एक तरह का वायरस होता है जिसे डेटा चुराने के लिए कंप्यूटर आदि में डाला जाता है।

उन्होंने कहा, “यह सुनिश्चित किया जाए कि सोमवार तक सभी वेबसाइट का संचालन शुरू हो जाए।

बैठक के दौरान, प्रदेश के सूचना प्रोद्यौगिकी सचिव नितेश झा ने बताया कि सूचना प्रोद्यौगिकी विकास एजेंसी के डाटा सेंटर में वर्चुअल मशीनों पर मेलवेयर के कारण किसी भी प्रकार की डेटा हानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 1378 में से 11 मशीनों पर मेलवेयर का प्रभाव पड़ा था।

उन्होंने कहा कि बीते दो दिनों में डेटा सेंटर की कई बार ‘स्कैनिंग’ कर ली गई है। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस एवं सीएम हेल्पलाइन सहित कई अन्य वेबसाइट शुरू हो गयी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित सुरक्षा के लिए राज्य में अतिशीघ्र ‘साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स’ का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में कार्य कर रही भारत सरकार की सर्वश्रेष्ठ एजेंसियों के सहयोग से स्टेट डेटा सेंटर की सुरक्षा प्रणाली को और ज्यादा आधुनिक बनाया जाए।

धामी ने अधिकारियों को ‘स्टेट डेटा सेंटर’ और वेबसाइट का सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश भी दिए । उन्होंने अधिकारियों से ऑनलाइन मंचों की सुरक्षा एवं विभिन्न विभागों से संबंधित ऑनलाइन डेटा की पुन:प्राप्ति के लिए ‘डिजास्टर रिकवरी सेंटर’ की स्थापना करने को भी कहा ।

मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) में तकनीकी कार्य कर रही कंपनी की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया और कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो कंपनी पर कार्यवाही की जाए। धामी ने आईटीडीए को यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में ‘एंटी वायरस सिस्टम’ अपडेट हो जिससे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

यह साइबर हमला दो अक्टूबर को हुआ जिस दिन गांधी जयंती के कारण सरकारी छुट्टी थी । ऑनलाइन प्रणाली बंद होने से सरकारी विभागों में कुछ काम हाथ से किए जा रहे हैं जबकि राशन कार्ड धारकों के सत्यापन सहित कई काम बंद पड़े हैं ।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश भर के विभिन्न विभागों में कार्यरत आईटी विशेषज्ञ सोमवार तक वेबसाइट और ऑनलाइन सुविधाओं को बहाल करने में जुटे हुए हैं । एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच भी शुरू कर दी गयी है कि इस हमले को कहां से और किन लोगों द्वारा अंजाम दिया गया ।

Tags: ऑनलाइन सेवाओं को बहाल करने के निर्देश
Previous Post

गोंडा में सड़क किनारे युवती का शव मिला

Next Post

दिल्ली पुलिस ने अमृतसर से 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की, एक गिरफ्तार

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

दिल्ली पुलिस ने अमृतसर से 10 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की, एक गिरफ्तार

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group