Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया, श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप

admin by admin
October 1, 2024
in खेल, देश
0

कानपुर, रविंद्र जडेजा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से बांग्लादेश की पारी को ध्वस्त करने के बाद भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सात विकेट से जीत दर्ज करके दो मैच की श्रृंखला में मेहमान टीम का 2-0 से सूपड़ा साफ किया और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

इस जीत से डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर मौजूद भारत के 11 मैच में आठ जीत, दो हार और एक ड्रॉ से 98 अंक हैं जो 74.24 प्रतिशत अंक होते हैं। ऑस्ट्रेलिया 12 मैच में आठ जीत, तीन हार और एक ड्रॉ से 90 अंक से 62.50 प्रतिशत अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर है।

बांग्लादेश के 95 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने यशस्वी जायसवाल (51 रन, 45 गेंद, आठ चौके, एक छक्का) और विराट कोहली (नाबाद 29, 37 गेंद, चार चौके) के बीच तीसरे विकेट की 58 रन की साझेदारी की बदौलत 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 98 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (08) और शुभमन गिल (06) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे।

इससे पहले भारत के लिए जडेजा (34 रन पर तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह (17 रन पर तीन विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (50 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि आकाश दीप (20 रन पर एक विकेट) ने एक विकेट हासिल किया जिससे बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 47 ओवर में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। उनके अलावा मशफिकुर रहीम (37) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए।

भारत ने बांग्लादेश के पहली पारी के 233 रन के जवाब में नौ विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित की थी और पहली पारी के आधार पर 52 रन की बढ़त हासिल की थी।

भारत ने दो दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद नतीजा हासिल करने के लिए आक्रामक रवैया अपनाया जिससे बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच होने के बावजूद मैच का नतीजा सिर्फ 173.2 ओवर में निकल गया जो दो दिन से भी कम का खेल होता है।

बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी जबकि पहले दिन भी सिर्फ 35 ओवर का खेल हो पाया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बांग्लादेश ने भारत की दूसरी पारी में तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल नहीं किया। मेहदी हसन मिराज (44 रन पर दो विकेट) और शाकिब अल हसन की स्पिन जोड़ी ने गेंदबाजी का आगाज किया।

रोहित ने मिराज के पहले ओवर में चौका मारा लेकिन इस ऑफ स्पिनर के अगले ओवर में स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर हसन महमूद को कैच दे बैठे।

जायसवाल ने शाकिब पर दो चौके मारे लेकिन मिराज की तेजी से स्पिन होती गेंद पर गिल पगबाधा हो गए। जायसवाल ने मिराज पर लगातार दो चौके मारे जबकि कोहली ने शाकिब की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए। कोहली ने मिराज पर चौके के साथ सातवें ओवर में भारत के रनों का अर्धशतक पूरा किया।

कोहली को 14 रन निजी स्कोर पर मिराज की गेंद पर मैदानी अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो ने पगबाधा आउट दिया लेकिन डीआरएस लेने पर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

पारी के 14वें ओवर में कोहली ने ताइजुल इस्लाम (36 रन पर एक विकेट) पर दो चौके मारे जबकि जायसवाल ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। जायसवाल ने बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल की गेंद पर एक रन के साथ 43 गेंद में मैच का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

भारत को जब जीत के लिए तीन रन की दरकार थी तब जायसवाल ने ताइजुल पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शाकिब को आसान कैच थमाया। ऋषभ पंत (नाबाद 04) ने ताइजुल पर चौके के साथ भारत की जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 26 रन से की। पहली पारी में शतक जड़ने वाले मोमिनुल हक (02) को अश्विन ने लेग स्लिप में लोकेश राहुल के हाथों कैच कराके भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई।

सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (101 गेंद पर 50 रन, 10 चौके) ने कप्तान नजमुल हुसैन शंटो (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला।

शंटो के खराब शॉट चयन से यह साझेदारी टूटी जिसके बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। जडेजा की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में शंटो पूरी तरह से चूक गए और बोल्ड हो गए।

तेज गेंदबाज आकाश ने शादमान को स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराके बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया।

बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने इसके बाद लिटन दास (01) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराय और फिर शाकिब अल हसन का कैच अपनी ही गेंद पर लपककर बांग्लादेश के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। शाकिब अपने टेस्ट करियर की संभवत: आखिरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए।

बुमराह ने इसके बाद मेहदी हसन मिराज (09) और ताइजुल इस्लाम (00) को आउट कर बांग्लादेश की मुश्किलें और बढ़ा दीं। उन्होंने मुशफिकुर रहीम (37) को बोल्ड करके बांग्लादेश की पारी का अंत किया।

Tags: सात विकेट से हराया
Previous Post

नोएडा में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Next Post

भारत में अमेरिकी दूतावास ने 2.5 लाख नए ‘वीजा स्लॉट’ किये जारी; प्रेसिडेंशियल समिति के सदस्य ने किया स्वागत

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

भारत में अमेरिकी दूतावास ने 2.5 लाख नए ‘वीजा स्लॉट’ किये जारी; प्रेसिडेंशियल समिति के सदस्य ने किया स्वागत

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group