Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मंगलूरु में दो सिर और चार आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ

admin by admin
September 19, 2024
in देश
0

मंगलुरु जिले के किन्निगोली इलाके में दो सिर वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ है जिसे देखने के लिए पशु चिकित्सकों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो रहे हैं। फिलहाल बछड़े का स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन इसका भविष्य अनिश्चित है।

मंगलूरु के किन्निगोली में गौशाला के मालिक जयराम जोगी ने बताया कि मंगलवार को उनकी एक गाय ने इस विचित्र दोमुंहे बछड़े को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि गाय बछड़े की देखभाल ठीक से कर रही है, लेकिन बछड़ा अभी ठीक से दूध नहीं पी पा रहा है जिसके चलते उसे बोतल से दूध पिलाया जा रहा है।

इतना ही नहीं दो सिर होने के चलते बछड़ा अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास करते हुए बार-बार गिर जा रहा है। पशु चिकित्सकों ने बताया कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बछड़ा अपने शरीर का संतुलन नहीं बना पा रहा है।

पशु चिकित्सकों ने बताया कि बछड़े की इस स्थिति को ‘पॉलीसेफली’ कहा जाता है। इसमें किसी जानवर को एक से ज्यादा सिर होते हैं। इस बछड़े के दो सिर आपस में जुड़े हुए हैं जबकि उसका शरीर एक ही है। उसकी चार आंखें हैं लेकिन केवल ऊपर की दो आंखों में रोशनी है।

स्थानीय पशु चिकित्सक ने बछड़े की जांच करके बताया कि फिलहाल वह स्वस्थ है। हालांकि, उसका जीवित रहना इस बात पर निर्भर करेगा कि उसे कितनी अच्छी देखभाल मिल पाती है। पॉलीसेफली से पीड़ित ज्यादातर बछड़े या तो मृत पैदा होते हैं या फिर कुछ समय बाद ही मर जाते हैं।

जोगी ने बताया कि फिलहाल कई पशु चिकित्सक उसकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि बछड़ा जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होकर चलने लगेगा।

Tags: चार आंख वाला दुर्लभ बछड़ा
Previous Post

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव शोभा यात्रा पर पथराव के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार

Next Post

अविवि में 29 वें दीक्षांत समारोह का किया गया फाइनल रिहर्सल; उपाधिधारकों व आंगतुकों का प्रवेश 10 बजे तक; डिजी लाकर में अपलोड होगी दो लाख 228 उपाधियां

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

अविवि में 29 वें दीक्षांत समारोह का किया गया फाइनल रिहर्सल; उपाधिधारकों व आंगतुकों का प्रवेश 10 बजे तक; डिजी लाकर में अपलोड होगी दो लाख 228 उपाधियां

Recent Posts

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group