Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

समस्तीपुर में एक नर्स ने बलात्कार की कोशिश करने वाले डॉक्टर का गुप्तांग काटा

admin by admin
September 13, 2024
in देश
0

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक निजी अस्पताल में दो सहयोगियों के साथ मिलकर कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश पर एक नर्स ने एक डॉक्टर के गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर उसे जख्मी कर दिया। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी इलाके के एक निजी अस्पताल में कल रात यह घटी।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद घायल डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार (डॉक्टर) और उसके दो सहयोगी सुनील कुमार गुप्ता और अवधेश कुमार शामिल हैं ।

समस्तीपुर (सदर) अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों ने बीती रात मुसरीघरारी क्षेत्र स्थित अपने निजी अस्पताल के अंदर शराब पी और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता ने आत्मरक्षा में डॉक्टर के गुप्तांग पर ब्लेड से वार किया और फरार हो गई। इसके बाद, उसने अस्पताल के बाहर से घटना की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 डायल किया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को बचाया एवं उसे थाने ले आई। पांडेय ने बताया कि डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों को पकड़ लिया गया तथा डॉक्टर का इलाज किया जा रहा है।

एसडीपीओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डॉक्टर और उसके सहयोगियों ने पीडिता के साथ अप्रिय घटना से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे लेकिन पीड़िता किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब रही।

उन्होंने कहा कि पीड़िता का जख्मी चिकित्सक के दोनों सहयोगियों द्वारा हालांकि पीछा भी किया गया लेकिन वह पास के खेत में छिप गयी थी।

एसडीपीओ ने कहा कि पीडिता के बयान के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से वह ब्लेड भी बरामद किया जिसका इस्तेमाल पीड़िता ने आत्मरक्षा में किया था और शराब की एक बोतल भी बरामद की।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध कानूनों के प्रावधानों के तहत एक अलग मामला भी दर्ज किया जा रहा है।बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

Tags: डॉक्टर का गुप्तांग काटा
Previous Post

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मलाइका के सौतेले पिता के सिर में चोट के निशान मिले, पुलिस की पूछताछ जारी

Next Post

मध्य प्रदेश के सतना में लोकायुक्त पुलिस ने एडीएम को रिश्वत लेते पकड़ा

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

मध्य प्रदेश के सतना में लोकायुक्त पुलिस ने एडीएम को रिश्वत लेते पकड़ा

Recent Posts

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group