अयोध्या, डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में गुरूवार को अपराह्न कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें वैल्यू एडेड कोर्स व सर्टिफिकेट कोर्स को विश्वविद्यालय परिनियमावली में सम्मिलित किए जाने तथा कुलाधिपति को संसूचित किए जाने का अनुमोदन किया गया।
इसके अलावा 20 सितम्बर को विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले 115 स्वर्ण पदक पर विद्या परिषद की मुहर लगी। वहीं 170 पीएचडी के शोधार्थियों को उपाधि प्रदान किए जाने अनुमोदन किया गया।
बैठक में कुलसचिव डाॅ. अंजनी कुमार मिश्र ने विद्या परिषद के कार्यवृत्त बिन्दुवार पटल पर रखे। सदस्यों ने कार्यवृत्त पर चर्चा कर बैठक में 02 जुलाई को सम्पन्न हुई विद्यापरिषद की बैठक का अनुमोदन किया गया। इसके उपरांत दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले 115 स्वर्ण पदक व 170 पीएचडी उपाधि पर मुहर लगाई गई।
इस बैठक में परिसर में 07 वैल्यू एडेड कोर्स की परिनियमावली से कुलाधिपति को संसूचित किए जाने का अनुमोदन किया गया।
इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से आच्छादित स्नातक व परास्नातक आवासीय और महाविद्यालयीय परीक्षा वर्ष 2024 की उपाधि के प्रारूप पर मुहर लगाई गई।
वहीं उत्तर प्रदेश शासन के आनलाइन कोर्स मंपिंग एण्ड के्रडिट ट्रांसफर पाॅलिसी को सत्र 2024-25 से लागू किए जाने के संबंध में परिषद को संसूचित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य बिन्दुओं को पटल पर रखा गया।
इस बैठक में प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो. अशोक राय, प्रो. प्रतिभा राय, प्रो. गीता त्रिपाठी, प्रो. जेबा महमूद, प्रो. बीके गुप्ता, प्रो. श्याम बहादुर सिंह, प्रो. प्रणय कुमार त्रिपाठी, प्रो. समीर सिन्हा, प्रो. डीएन सिंह, प्रो. श्रवण कुमार श्रीवास्तव, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. अभय कुमार सिंह, डाॅ. रोमा अरोड़ा, प्रो. सीके मिश्रा, प्रो. के.के. वर्मा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, डाॅ. विनोद चैधरी, डाॅ. विजयेन्दु चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य आनलाइन व आफलाइन मौजूद रहे।


