Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक; दर्पण पोर्टल सेवाएँ, आईजीआरएस आदि पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्दश

admin by admin
September 10, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, संभाग में राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति एवं वाहनों की फिटनेस, मानक के अनुसार पंजीयन, दर्पण पोर्टल सेवाएँ, आईजीआरएस आदि पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण, आडिट आदि की समीक्षा बैठक आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन कार्यालय अयोध्या में सम्पन्न हुई।

जिसमें सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी व अम्बेडकरनगर के एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन व संभागीय निरीक्षक ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सितम्बर माह में युद्ध स्तर पर कार्यवाही करते हुये राजस्व की शत- प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें व बकाया वसूली हेतु सबसे बड़े बकायेदारों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करते हुये संभाग के सभी बकाये दारों से दूरभाष व डोर टू डोर नांकिंग की गति तेज करते हुये प्रभावी बकाया कर वसूली करें।

सर्व प्रथम अधिकारियों को आरटीओ प्रशासन ने निर्देश दिया कि दलालों अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता के विरुद्ध जीरो टालरेन्स की नीति अपनाई जाए।

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुये कार्यालय के आस-पास यदि अतिक्रमण, अनाधिकृत व्यक्तियों के खिलाफ जिला प्रशासन एवं पुलिस से समन्वय कर उनके विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही करें।

अयोध्या मण्डल के समस्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को कार्यालय को पारदर्शी एवं अनाधिकृत व्यक्तियों के हस्तक्षेप से मुक्त रखने तथा काउण्टर से कार्य ही कार्य सम्पादित किये जाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।

राजस्व लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्राप्ति ना किये जाने पर आरटीओ द्वारा रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिये कि गत वितीय वर्ष के सापेक्ष कम से कम 20 प्रतिशत मासिक एवं क्रमिक वृद्धि हर हाल में सुनिश्चित करें। यात्री वाहनों एवं माल वाहनों के वाहन स्वामी तथा स्कूल वाहनों के वाहन स्वामियों को कर जमा और फिटनेस, परमिट आदि अद्यतन वैध कराने हेतु दूरभाष पर संपर्क करें और जिला प्रशासन की टास्क फोर्स का भी गठन करवायें। बिना फिटनेस वाहनों, पंजीयन समाप्त वाहनों, आयु सीमा पूर्ण कर चुके वाहनों को नोटिस भेजने, प्रपत्र अद्यतन वैध कराने के निर्देश दिए गए एवं समर्पित वाहनों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

आरटीओ द्वारा बताया गया कि जो वाहन स्वामी निर्धारित समयावधि में कर जमा नहीं कराते हैं उनके विरुद्ध कर की वसूली भू-राजस्व की भांति की जायेगी।

सभी वाहन स्वामी अपना कर घर बैठे parivahan.gov.in पर जा कर आन लाइन माध्यम से कर जमा कर सकते हैं। इसके लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। मण्डल के सभी जनपदों के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आरसी प्रेषण करने के साथ राजस्व विभाग की वेबसाइट पर मिलान व प्रतिदिन स्टेटस मानिटर करें, जनपदीय व तहसील स्तर अधिकारियों, अमीनों से अनुश्रवण कर कार्यवाही करें।

अनाधिकृत एवं बिना वैध प्रपत्रों के संचालित वाहनों के विरुद्ध स्क्रैपिंग (आरवीएसएफ) की कार्यवाही की जा सकती है। अतः वाहन स्वामी तत्काल अपने प्रपत्र वैध करा ले। साथ ही व्यासायिक वाहनों के चालकों को बीमा से आच्छादित कराये जाने की भी समीक्षा की गयी व इसका प्रचार-प्रसार करने के लिये कहा गया।

दर्पण पोर्टल की सभी सेवाओं पर पेणडेन्सी शून्य करने एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। 15 वर्ष पूर्ण सरकारी वाहन को निष्प्रयोज्य करने की कार्यवाही सभी विभागों से करवायें।निजी वाहनों का कमर्शियल प्रयोग, एचएसआरपी आदि पर भी प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही व जागरुकता बैठके आदि के निर्देश दिये गये।

बैठक में आरटीओ  ऋतु सिंह, एआरटीओ सुल्तानपुर श्री नन्दकुमार, एआरटीओ अयोध्या श्री आर०पी० सिंह, एआरटीओ अम्बेडकरनगर श्री सत्येन्द्र यादव, एआरटीओ अमेठी श्री सर्वेश कुमार सिंह, आरआई श्री प्रेम सिंह एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Tags: अयोध्या में आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह
Previous Post

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 17 आईपीएस अफसरों का तबादला; बदले गए अलीगढ़ के आईजी, आठ जिलों के कप्तान

Next Post

बदायूं में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन साल के बच्चे समेत चालक की मौत

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
Next Post

बदायूं में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन साल के बच्चे समेत चालक की मौत

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group