Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख, रजत और कांस्य विजेता को 50 और 30 लाख रुपये का दिया पुरस्कार

admin by admin
September 10, 2024
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में संपन्न पेरिस पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मंगलवार को नकद पुरस्कार दिए जिसमें स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख, रजत पदक विजेताओं को 50 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये दिए गए।

तीरंदाज शीतल देवी की तरह मिश्रित टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

यहां पदक विजेताओं और पेरिस पैरालंपिक के अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में खेल मंत्री ने पदक विजेताओं को चैक सौंपे। मांडविया ने 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक में अधिक पदक जीतने के लिए पैरा खिलाड़ियों को पूर्ण समर्थन और सुविधाएं देने का भी वादा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘देश पैरालंपिक और पैरा खेलों में आगे बढ़ रहा है। 2016 में 4 पदकों से, भारत ने तोक्यो में 19 पदक, पेरिस में 29 पदक जीते और 18वें स्थान पर रहा। मांडविया ने कहा, ‘‘हम अपने सभी पैरा खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे ताकि हम 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में और अधिक पदक तथा स्वर्ण पदक जीत सकें।’’

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘आपने देश का सम्मान बढ़ाया है, आपने दिखाया है कि आप जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपको अब रुकना नहीं चाहिए। हमें लॉस एंजिलिस में अगले पैरालंपिक (2028 में) और फिर 2032 के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए और अधिक से अधिक पदक जीतने चाहिए। हमारा लक्ष्य 2036 में संभवत: भारत की मेजबानी में ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन किए जाने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होना चाहिए।’’

भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अपने ऐतिहासिक अभियान का समापन 29 पदकों के साथ किया जिसमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं जो प्रतियोगिता के इतिहास में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और नवदीप सिंह जैसे स्वर्ण पदक विजेताओं ने कहा कि वे लॉस एंजिल्स 2028 में अपने खिताब का बचाव करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मंगलवार के सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पैरा ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों को खेल मंत्री से चैक मिले। पैरा ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित अभूतपूर्व 17 पदक जीते।

भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझडिया ने कहा कि पैरालंपिक शक्ति के रूप में भारत का उभरना खिलाड़ियों और कोच सहित सभी संबंधित हितधारकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

सुमित और नवदीप के अलावा ट्रैक एवं फील्ड के अन्य स्वर्ण विजेता ऊंची कूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार, क्लब थ्रो खिलाड़ी धर्मबीर नैन और तीरंदाज हरविंदर सिंह को भी खेल मंत्री से चेक मिले।

सरकार पहले ही स्वर्ण विजेता अवनि लेखरा सहित निशानेबाजों और स्वर्ण पदक विजेता नितेश कुमार जैसे बैडमिंटन खिलाड़ियों को पिछले सप्ताह स्वदेश लौटने पर सम्मानित कर चुकी है और इसलिए वे मंगलवार के समारोह में मौजूद नहीं थे।

Tags: पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता
Previous Post

अखिलेश यादव का दावा: उप्र के उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें हारने जा रही

Next Post

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 17 आईपीएस अफसरों का तबादला; बदले गए अलीगढ़ के आईजी, आठ जिलों के कप्तान

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
Next Post

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 17 आईपीएस अफसरों का तबादला; बदले गए अलीगढ़ के आईजी, आठ जिलों के कप्तान

Recent Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group