Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कासगंज में अधिवक्ता मोहिनी हत्याकांड के सभी छह आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
September 10, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कासगंज जिले में एक महिला वकील को कथित तौर पर अगवा करने और उसकी हत्या करने के मामले में दो और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक सभी छह आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महिला वकील मोहिनी तोमर (40) पिछली तीन सितंबर को जिला अदालत से लापता हो गई थीं और एक दिन बाद उनका शव रेखपुर माइनर नहर से बरामद किया गया था। इस मामले में उनके पति बृजेंद्र ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि कासगंज थाने में वकील मुस्तफा कामिल, उसके तीन बेटों असद मुस्तफा, हैदर मुस्तफा और सलमान मुस्तफा और दो सहयोगियों मनाजिर रफी तथा केशव मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 103 (हत्या), 140 (1) (हत्या के इरादे से अपहरण या अपहरण), 62 (1) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि वकील मुस्तफा कामिल और उसके तीन बेटों को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो अन्य रफी और केशव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि कामिल और उसके दो बेटे हैदर और सलमान वकील हैं, जबकि असद अलीगढ़ में एलएलबी का छात्र है।

मोहिनी के पति बृजेंद्र के मुताबिक उनकी पत्नी को एक मुकदमे की पैरवी नहीं करने के लिए कामिल से धमकियां मिल रही थीं। पिछली तीन सितंबर को बृजेंद्र ने अपनी पत्नी को जिला न्यायालय में छोड़ दिया था, जहां से उन्हें आरोपियों ने अगवा कर लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।

बृजेंद्र ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी ने हत्या के एक मामले में आरोपी मनाजिर रफी की जमानत का विरोध किया था। इसमें वह पीड़ित पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

मोहिनी की हत्या से अधिवक्ताओं के बीच आक्रोश फैल गया था और वकीलों ने न्याय की मांग करते हुए कासगंज-बरेली राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। वकीलों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है।

Tags: छह आरोपी गिरफ्तार
Previous Post

मुजफ्फरनगर: दलित लड़की का दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Next Post

Kedarnath: केदारनाथ धाम मार्ग पर लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत

Related Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

July 25, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

July 25, 2026
Next Post

Kedarnath: केदारनाथ धाम मार्ग पर लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत

Recent Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group