Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने सांसद से मिलने से किया इनकार

admin by admin
September 9, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्‍या जिले में कथित तौर पर दुष्कर्म की पीड़ित दलित युवती के परिवार वालों ने फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद से मिलने से इनकार कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यह दावा किया। हालांकि, अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कार्रवाई का भरोसा दिया।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शनिवार की देर रात पीड़ित परिवार से मिलने गये थे लेकिन परिजनों ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार के घर के बाहर प्रसाद को रोककर ग्रामीणों ने पूछा कि वह रात को क्यों आये हैं। जल्द ही, अन्य इलाकों से और लोग भी इकट्ठा हो गए और सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे सांसद को वहां से चले जाने पर मजबूर होना पड़ा।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने पीड़ित परिवार से न मिलने की घटना को पूरी तरह से नकार दिया।उन्होंने कहा, ‘हमने दो दर्जन ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सपा नेता ने कहा कि वह और उनकी पार्टी पीड़िता के साथ खड़ी है। ग्रामीणों द्वारा उनके विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। प्रसाद ने भाजपा पर फैजाबाद लोकसभा सीट पर अपनी हार को स्वीकार न कर पाने का आरोप लगाया।

भाजपा के प्रवक्ता रजनीश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में दावा किया, ‘अवधेश प्रसाद शनिवार देर रात गांव पहुंचे, उन्हें देखते ही पीड़िता के परिवार ने कहा कि -हम प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए भटकते रहे, आप मामला दर्ज होने के तीसरे दिन आ रहे हैं, वो भी रात के अंधेरे में।’

उन्होंने कहा, ‘अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर में अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं और इस बार इस क्षेत्र की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

सिंह ने कहा, ” जैसे ही ग्रामीणों को सांसद के आने की जानकारी मिली, वहां भीड़ जमा हो गई। लोग टार्च और मोबाइल फोन की रोशनी में सांसद से बात कर रहे थे। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई कि गांव में अभी भी बिजली और सड़क की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध को देखते हुए अवधेश प्रसाद वहां से चले गये।”

दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की यह घटना दो सितंबर को अयोध्‍या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में हुई थी, जिसमें मुख्य आरोपी शाहबान था। उसे पुलिस ने पांच सितंबर को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली भी लगी थी। कांग्रेस, भाजपा और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।

Tags: परिजनों ने सांसद से मिलने
Previous Post

कानपुर: ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश; कालिंदी एक्सप्रेस (14117) पलटने से बची

Next Post

नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर महिला समेत दो लोगों से 1.40 करोड रुपए की ठगी

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 14, 2026
अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
Next Post

नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर महिला समेत दो लोगों से 1.40 करोड रुपए की ठगी

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group