Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरिद्वार में दिन दहाड़े बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में करोड़ों की लूट

admin by admin
September 1, 2024
in क्राइम, देश
0

हरिद्वार शहर में सबसे व्यस्त बाजार रानीपुर मोड़ में आभूषण के एक शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की लूट पड़ने से हड़कंप मच गया।

पुलिस ने यहां बताया कि हथियारबंद बदमाश दो दुपहिया वाहनों से बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम पहुंचे और कर्मचारियों पर मिर्च का स्प्रे डाला और हवा में दो गोलियां चलाईं और वहां से आभूषण और नकद ले कर फरार हो गए ।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना दोपहर एक से सवा बजे के बीच हुई जिसे एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर आए पांच बदमाशों ने अंजाम दिया । उन्होंने बताया कि इनमें से तीन बदमाशों ने नकाब पहना हुआ था जबकि दो अन्य ने अपना मुंह नहीं ढका था ।

डोभाल ने कहा कि ज्वेलरी शोरूम के मालिक के अनुसार, पांच करोड़ रूपये से अधिक की लूट हुई है। डोभाल ने कहा कि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है और उनकी तलाश में जुट गयी है।

घटना के विरोध में आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शन किया । हालांकि, डोभाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और घटना का खुलासा कर दिया जाएगा ।

हरिद्वार ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि यह रोष का विषय है कि शहर के सबसे व्यस्त बाजार से हथियारबंद बदमाश पूरी दुकान लूट कर ले गए और चंद कदमों की दूरी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक भी नहीं लगी ।

गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना का पता चलने पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को फोन पर सूचना देनी चाही लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया ।

Tags: शोरूम में करोड़ों की लूट
Previous Post

लखनऊ: शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष की हुई नियुक्ति; गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रो. कीर्ति पांडेय बनी अध्यक्ष

Next Post

अयोध्या में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डाकघर में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

अयोध्या में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डाकघर में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group