अयोध्या, जहाँ एक ओर सरकार अरबो रूपए खर्च करके अयोध्या मे सीवर लाइन कार्य कराने का दावा कर रही है!
रामपथ, सआदतगंज से लेकर लता चौक तक सिर्फ 19 जगह धंसा है, गड्ढे भरने का काम प्रगति पर है।
वही पहली बारिश मे ही शहर के मोहल्लो मे हुए सीवर लाइन कार्य की मौजूदा स्थिति को शहीद अशफाक उल्ला खां वार्ड के वसीका अरबी कॉलेज रोड के तिराहे पर हुए इस बड़े से गडढे को फोटो मे स्पष्ट देखा जा सकता है।


दृश्य-1 देर रात्रि हुई भारी बारिश के बाद जलवानपुरा में भीषण जल भराव। क्षेत्रवासियों का घरों से निकला हुआ दूभर। राम जन्मभूमि के सबसे निकट की बड़ी कालोनी है जलवानपुरा।
दृश्य-2 राम पथ के किनारे बने रेस्टोरेंट मधुर मिलन के बेसमेंट में भरा पानी। रेस्टोरेंट के मालिक के मुताबिक लगभग चार लाख रुपए का हुआ नुकसान।

राम पथ के किनारे बने नाले में नहीं जा रहा बरसात का पानी। शहर के सिविल लाइन में है रेस्टोरेंट मधुर मिलन।
दृश्य-3 हल्की बारिश में ही नगर निगम व पीडब्ल्यूडी की पोल खुली, चौक क्षेत्र में भी रिकाबगंज रोड पर सड़क धंसी। सड़क धसने से कार फंसी, धक्का लगाकर लोग निकाल रहे कार।

दृश्य-4 फतेहगंज पुष्पराज चौराहे के बीच पुलिस लाइन के पास सड़क धंसी। अभी जल्द ही बनाई गई थी सड़क।

किस मानक के तहत कार्यदाई संस्था द्वारा सीवर लाइन का कार्य नगर अयोध्या मे कराया गया है।
ऐसा प्रतीत होता है की कार्यदायी संस्था द्वारा निर्धारित मानक के विरुद्ध सीवर लाइन का कार्य किया जा रहा है जिसका विभाग द्वारा कोई जाँच भी नहीं कराया जाता है।


सबसे ज्यादा दिक्कत चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के उन इलाकों में हुई, जहां पर सड़क चौड़ीकरण के साथ नाले और डक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। इन क्षेत्रों में पूर्व की जल निकासी की व्यवस्था बंद कर दी गई है। ऐसे में बारिश होने पर यहां से पानी निकलने की कोई व्यवस्था न होने के चलते जलभराव ज्यादा हो गया।
नाका-जनौरा मार्ग और जनौरा के कुछ अन्य इलाके इसकी नजीर बने। यही स्थिति रायबरेली मार्ग के कुछ स्थानों पर देखने को मिली। इसके चलते लोगों को पैदल और वाहनों से आवागमन में परेशानी हुई।
संतोष शर्मा नगर आयुक्त ने बताया कि चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े इलाकों में जलभराव की शिकायतें मिली हैं। इन स्थानों पर विभिन्न निर्माण कार्यों के चलते पहले से समस्या थी।
वैकल्पिक इंतजाम कर समय-समय पर जल निकासी कराई जाती है। पीडब्ल्यूडी से कहा गया है कि यहां पर काम पहले पूरा करें ताकि नियमित बारिश से पहले जल निकासी की व्यवस्था सुचारू की जा सके। शहर के बाकी इलाकों में सभी नालों की सफाई पूरी करा ली गई है।


