Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में भूखंड पर कब्जे को लेकर गैंगवार, गोलीबारी, बीट आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक 06 पुलिसकर्मियों को निलम्बित

admin by admin
June 22, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बरेली जिला मुख्यालय के इज्जत नगर थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह एक भूखंड के कब्जे को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी होने से दहशत फैल गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही के चलते इज्‍जतनगर के थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बरेली के इज्‍जतनगर इलाके में शनिवार सुबह एक भूखंड पर कब्‍जे को लेकर दो पक्षों में अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी होने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (तृतीय) अनीता सिंह चौहान ने बताया कि जांच में पाया गया कि इज्जत नगर थानाक्षेत्र के लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड बजरंग ढाबे के पास मार्बल्स की एक दुकान है। उनके अनुसार शनिवार सुबह दूसरे पक्ष से राजीव राणा, उसके पुत्र और के पी यादव 40-50 लोगों एवं दो जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर आये और तोड़फोड़ करने लगे।

चौहान ने बताया कि फिर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी एवं जेसीबी में आग लगा दी गयी। उनके अनुसार सूचना मिलने पर इज्जत नगर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया।

सीओ ने बताया कि मौके से आदित्य उपाध्याय, उसके पुत्र अविरल उपाध्याय को उनकी एसबीबीएल 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु दबिश दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस गोलीबारी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी नजर जा रही है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में छत पर टहल रहे एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चन्द्रभान ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में पुलिस की लापरवाही को लेकर इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयशंकर सिंह, उपनिरीक्षक राजीव प्रकाश, मुख्य आरक्षी योगेश, आरक्षीगण सन्नी कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार और अजय तोमर समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: बरेली में भूखंड पर कब्जे को लेकर गैंगवार
Previous Post

फिरोजाबाद जेल में क़ैदी की मौत पर बवाल को लेकर 45 नामजद, 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

जाने, पढ़े, Breaking, जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक की सिफारिशें, जाने!?, संशोधनों के माध्यम से होगी प्रभावी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

जाने, पढ़े, Breaking, जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक की सिफारिशें, जाने!?, संशोधनों के माध्यम से होगी प्रभावी

Recent Posts

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group