अयोध्या, देर रात थाना रौनाही के जुबेरगंज स्थित नूर कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होने से गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। जिससे कोल्ड स्टोरेज की एक दीवाल ढही गई। किसानों की जमा आलू कोल्ड स्टोरेज के बाहर आ गया। किसानों का नुकसान होने की आशंका है।
गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से जिसमें एक आदमी चौथी मंजिल पर कमरे में जीवित फंसा हुआ था।
मौके पर फायर स्टेशन पुलिस लाइन की यूनिट अधिकारियो ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर FS यूनिट की मदद से FM अनिल यादव व FM सूर्य कुमार यादव द्वारा बीए सेट पहनकर चौथी मंजिल पर जाकर बंद कमरे से व्यक्ति को बीए सेट पहनाकर जीवित सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू, में FS यूनिट के LFM जयमूर्ति यादव, FSD राम प्रसाद पांडे, FSD हृदयनाथ विश्वकर्मा, FM विपिन कुमार, FM सिकंदर, FM अनिल यादव, FM सूर्य कुमार यादव, FM विवेक निषाद, FM सुनील तिवारी, FM सौरभ यादव शामिल रहे।



