अयोध्या, बिरला धर्मशाला के पीछे नई कॉलोनी में आए दिन सीवर जाम होने की स्थिति से पानी सड़कों पर बहता रहता है ।
राम मंदिर मुख्य मार्ग के सामने होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इधर से ही आते जाते हैं, आने वाले श्रद्धालु बदबूदार एवं गंदे पानी से होकर गुजरते हैंअयोध्या धाम की छवि को बट्टा लग रहा है।
रोड पर अतिक्रमण की वजह से स्थानीय निवासियों का निकलना मुश्किल हो गया है। अयोध्या धाम के जन प्रतिनिधियों से निवेदन है कि मौके का मुआयना कर उचित समाधान निकालने की कोशिश करें। अयोध्या की गर्म के अनुसार गलियों का विकास भी होना जरूरी है।
कीचड़ एवं नाली एवं सीवर के पानी की वजह से निकलना दुश्वार हो गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप गुप्ता ने कहा कि कृपया उचित एवं स्थाई समाधान कर जन भावनाओं को महत्व प्रदान करें।


