Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका: पार्क में गोलीबारी में दो बच्चों समेत नौ लोग घायल

admin by admin
June 16, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

रोचेस्टर हिल्स, (एपी) अमेरिका में मिशिगन के डेट्रॉयट शहर में शनिवार को एक पार्क में गोलीबारी की घटना में दो बच्चों और उनकी मां समेत नौ लोग घायल हो गए जिनमें से एक बच्चे की हालत काफी गंभीर बताई जाती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध एक घर में छिप गया जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने घर को घेर लिया। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध ने आत्महत्या कर ली।

ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बाउचर्ड ने संवाददाता सम्मेलन में शनिवार रात बताया कि सिर में गोली लगने से आठ वर्षीय एक बच्चे की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि बच्चे की मां की हालत भी गंभीर है और बच्चे का चार वर्षीय भाई भी घायल हुआ है।

अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि गोलीबारी की घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, लेकिन बाद में क्षेत्रीय अस्पतालों से आंकड़ा जुटाने के बाद यह संख्या कम कर दी गई।

बाउचार्ड ने कहा कि अन्य घायलों की हालत स्थिर है जिनमें एक दंपति और 78 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल है।

गोलीबारी की यह घटना शाम पांच बजे के बाद शहर के एक पार्क में हुई, जहां गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जलस्रोत का आनंद उठा रहे थे।

बाउचार्ड ने बताया कि आरोपी गाड़ी से पार्क तक आया और जलस्रोत पर पहुंचने के बाद उसने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

उन्होंने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि हमलावर ने दो बंदूकों का इस्तेमाल कर गोलीबारी की, लेकिन इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

बाउचार्ड ने कहा, ‘‘घटना के बाद पार्क में हर तरफ अफरातफरी मच गई और लोग भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान गिरने से कई लोग घायल हो गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी आराम से अपनी कार की तरफ गया और फरार हो गया।’’

बाउचर्ड ने बताया कि अधिकारियों ने हमलावर की कार और उस घर का पता लगा लिया जहां वह छिपा हुआ था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने घर को घेर लिया और अंदर मौजूद संदिग्ध से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाउचर्ड ने कहा कि घर के अंदर ड्रोन भेजा गया और फिर जब अधिकारी अंदर दाखिल हुए तो संदिग्ध मृत अवस्था में मिला।

घर के अंदर से एक और हथियार बरामद हुआ। बाउचार्ड ने इस घटना को क्षेत्र के लिए ‘‘एक बड़ा झटका’’ बताया। शेरिफ ने कहा, ‘‘हम इस तरह की कई घटनाओं का सामना कर चुके हैं।’’

मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि गोलीबारी की घटना के बारे में जानकर दुख हुआ और वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Tags: अमेरिका: पार्क में गोलीबारी
Previous Post

मऊ में व्यक्ति सात वर्षीय बच्‍ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Next Post

T20 World Cup: सुपर 8 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल जारी, इन टीमों से भिड़ेगी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

T20 World Cup: सुपर 8 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल जारी, इन टीमों से भिड़ेगी

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group