Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बांग्लादेशी सांसद हत्या : बंगाल सीआईडी ने की मुख्य संदिग्ध से पूछताछ, मानव हड्डियां बरामद

admin by admin
June 9, 2024
in देश
0

पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ​​ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में तलाश अभियान के दौरान रविवार को दक्षिण 24 परगना जिले में एक नहर के पास से मानव हड्डियों के कुछ हिस्से बरामद किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मामले के प्रमुख संदिग्ध मोहम्मद सियाम हुसैन (जिसे नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार करके भारत को प्रत्यर्पित किया था) से पूछताछ के बाद ये हड्डियां भांगर के कृष्णामती गांव में बागजोला नहर के दक्षिण-पूर्वी तट से बरामद की गईं।

सीआईडी ​​अधिकारी ने कहा, ‘बरामदगी के दौरान मौजूद चिकित्सा अधिकारियों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक हड्डियों के हिस्से इंसान के प्रतीत होते हैं।’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में बिजॉयगंज बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

हड्डियों को जल्द ही फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘बांग्लादेशी राजनेता के शरीर के अन्य अंगों का पता लगाने के लिए तलाश जारी है।’

सीआईडी ​​के अधिकारियों ने इससे पहले न्यू टाउन इलाके के एक फ्लैट के सेप्टिक टैंक से मांस के टुकड़े बरामद किए थे, इनका वजन लगभग 3.5 किलोग्राम था। इसी जगह पर सांसद को आखिरी बार 12 मई को देखा गया था।

सीआईडी ​​के अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश के सांसद की बेटी हड्डियों और मांस के टुकड़ों की बरामदगी होने पर डीएनए जांच के लिए अगले सप्ताह कोलकाता पहुंच सकती है।

एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नेता के शरीर के अंगों, साथ ही अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियारों का पता लगाने के लिए हुसैन को कोलकाता के पास न्यू टाउन इलाके के उस फ्लैट में भी ले जाया गया जहां अनार को आखिरी बार 12 मई को देखा गया था।

मामले के प्रमुख संदिग्ध हुसैन को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार करके शुक्रवार को भारत को प्रत्यर्पित कर दिया था।

सीआईडी ​​अधिकारी ने कहा, ‘हम हुसैन से पूछताछ कर रहे हैं। उसे बांग्लादेश के सांसद के शरीर के अंगों की तलाश के लिए न्यू टाउन के फ्लैट और आसपास के इलाकों में भी ले जाया गया। वह हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों का पता लगाने में भी हमारी मदद करेगा।’

हुसैन को शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल लाया गया। उसे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात की एक स्थानीय अदालत ने सीआईडी ​​की 14 दिन की हिरासत में भेज दिया।

सांसद कथित तौर पर इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। उनकी तलाश छह दिन बाद तब शुरू हुई जब उत्तरी कोलकाता के बारानगर के निवासी और बांग्लादेशी नेता के परिचित गोपाल विश्वास ने 18 मई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

अनार यहां आने के बाद विश्वास के घर पर रुके थे। अपनी शिकायत में विश्वास ने कहा कि अनार 13 मई की दोपहर को चिकित्सक से मिलने के लिए बारानगर आवास से निकले थे। उन्होंने कहा था कि वह रात में वापस आएंगे।

विश्वास ने कहा कि बांग्लादेश के सांसद से 17 मई से संपर्क नहीं हुआ था। इस वजह से उन्होंने इसके एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

शुरुआती जांच में पता चला था कि सांसद के करीबी दोस्त अख्तरुज्जमां, जो एक अमेरिकी नागरिक हैं ने अपराध में शामिल लोगों को करीब पांच करोड़ रुपये दिए थे। सीआईडी ​​अधिकारियों ने कहा था कि अख्तरुज्जमां का कोलकाता में एक फ्लैट है और वह शायद इस समय अमेरिका में हैं।

Tags: बांग्लादेशी सांसद हत्या
Previous Post

T20 World Cup: IND vs PAK के बीच महामुकाबला आज, कौन किस पर पड़ेगा भारी

Next Post

महराजगंज में मां-बेटे का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में फंदे से लटका मिला

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

महराजगंज में मां-बेटे का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में फंदे से लटका मिला

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group