Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Israel ने हमास के चंगुल से चार बंधकों को छुड़ाया, गाजा में हमलों में 210 फलस्तीनी मारे गए

admin by admin
June 9, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

दीर अल बलाह (गाजा पट्टी), (एपी) इजराइल ने हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से बंधकों को बचाने के लिए शनिवार को अपना सबसे बड़ा अभियान चलाया और मध्य गाजा में भीषण लड़ाई के बीच अपहर्ताओं के चंगुल से चार इजराइली लोगों को सकुशल मुक्त करा लिया।

इसके साथ ही मध्य गाजा में भीषण लड़ाई में बच्चों सहित कम से कम 210 फलस्तीनी मारे गए।

मुक्त कराए गए लोगों का फलस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के दौरान अपहरण कर लिया था।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने नुसीरात में चलाए गए एक जटिल अभियान के दौरान नोआ अर्गामानी (25), अल्मोग मीर (21), एंड्री कोजलोव (27) और श्लोमी जिव (40) को मुक्त करा लिया।

इसने कहा कि बंधकों को नुसीरात के मध्य में स्थित दो अलग-अलग स्थानों से बचाया गया और वे सभी ठीक हैं।

इजराइली सेना ने कहा कि जिन चार बंधकों को छुड़ाया गया, उन्हें हेलीकॉप्टर से चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया और वे 246 दिन तक अपहर्ताओं के चंगुल में रहने के बाद अपने प्रियजन से मिल पाए।

अर्गामानी का तीन अन्य लोगों की तरह ही एक संगीत समारोह से अपहरण कर लिया गया था। उनके अपहरण का एक वीडियो सार्वजनिक हुआ था। इस वीडियो में वह एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों के बीच बैठी दिखी थीं और वह ‘‘मुझे मत मारो’’ चिल्लाते हुए सुनाई दी थीं।

उनकी मां लियोरा को चौथे चरण का ब्रेन कैंसर है और अप्रैल में उन्होंने एक वीडियो जारी कर मरने से पहले अपनी बेटी को देखने की इच्छा व्यक्त की थी।

खुशी से लबरेज अर्गामानी ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। सरकार द्वारा जारी किए गए एक वीडियो संदेश में वह उनसे यह कहती सुनाई देती हैं कि वह ‘‘बहुत खुश’’ हैं और इतने लंबे समय से उन्हें हिब्रू भाषा सुनने को नहीं मिली।

इस बीच, नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि इजराइल आतंकवाद के सामने झुकता नहीं है और सभी बंधकों को मुक्त कराए जाने तक लड़ाई जारी रहेगी।

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा, ‘‘अभियान साहसिक था। शानदार ढंग से इसकी योजना बनाई गई और असाधारण तरीके से इसे अंजाम दिया गया।’’

इस बीच, अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि एक अमेरिकी इकाई ने बंधकों का पता लगाने और उन्हें छुड़ाने की पूरी प्रक्रिया में सलाह एवं सहायता प्रदान की।

अल-अक्सा शहीद अस्पताल के प्रवक्ता खलील देगरान ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि बंधकों को छुड़ाने के लिए चलाए गए इजराइली अभियान के बाद 23 बच्चों और 11 महिलाओं सहित 109 फलस्तीनियों के शवों को अस्पताल लाया गया और 100 से अधिक घायल को भर्ती कराया गया हैं

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 210 शवोंको अल-अक्सा शहीद अस्पताल और अल-अवदा अस्पताल ले जाया गया है।

लेबनान में स्थित हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी बासेम नईम ने कहा, ‘‘नेतन्याहू और उनकी फासीवादी सरकार द्वारा गाजा में फलस्तीनी लोगों के खिलाफ आज किए गए भयानक नरसंहार के कारण अब तक 210 लोगों की हत्या हो चुकी है और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ’’

बंधकों की वापसी के मुद्दे पर इजराइल में लोगों में रोष गहराता जा रहा है।

युद्ध शुरू होने के बाद से अभियान चलाकर बचाए गए कुल बंधकों की संख्या सात हो गई है।

हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर अचानक हमला कर लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और 250 लोगों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद इजराइल-हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया। नवंबर में एक सप्ताह के संघर्षविराम के दौरान हमास द्वारा बंधकों में से लगभग आधे लोगों को रिहा कर दिया गया था।

Tags: इजराइल ने हमास के चंगुल से चार
Previous Post

अमेठी: मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई कार,चार लोगों की मौत, पांच जख्मी

Next Post

द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में 96 वर्षीय प्रेमिका से की शादी

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
Next Post

द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में 96 वर्षीय प्रेमिका से की शादी

Recent Posts

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group