नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारियों शुरू हो गई है। भाजपा की नतृत्व वाली एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों ने शुक्रवार को बैठक की। जिसमें नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना।
जिसके बाद अब तीसरी बार नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नरेंद्र मोदी को इस दौरान पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।
राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र मोदी नौ जून को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शपथ लेंगे।
आपको बता दें कि 9 जून को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया जाएगा। राष्ट्रपति ने एनडीए नेताओं के समर्थन पत्र प्राप्त करने के बाद यह पाया कि 18वीं लोकसभा में एनडीए बहुमत प्राप्त करने की स्थिति में है।
जिसके बाद भारत के संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।


