मेरठ मेडिकल कॉलेज में AC फटने से आग लग गई। घटना गायनी वार्ड में हुई, जहां धुआं निकलता हुआ देखा गया। तेज गर्मी में AC ब्लास्ट के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि AC की वायरिंग लोड को झेलने लायक होनी चाहिए। वायर ब्रांडेड होना चाहिए।
AC केवल स्टेबलाइजर पर चलाना चाहिए। लोकल ठेकेदार से AC गैस ना भरवाएं, कंपनी के मैकेनिक से ही भरवाएं। AC फटने से लोगों को काफी परेशानी होती है और कई बार हादसे भी हो जाते हैं। इसलिए, AC का सही तरीके से रखरखाव करना बहुत ज़रूरी है।
दरअसल, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में सुबह 9 बजे डॉक्टर के आने के बाद ही ऑपरेशन शुरू होती है। घटना के समय किसी भी ऑपरेशन थिएटर में मरीज या चिकित्सक मौजूद नहीं थे। हालांकि, इस बीच अत्यधिक धुआं होने के कारण कोई वार्ड के अंदर दाखिल नहीं हो पा रहा था। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी वहा मौजूद रहे।
आगजनी की इस घटना से आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों ने अपने फ्लैट छोड़कर जमीन पर आ गए। आशंका जताई जा रही है कि कई और फ्लैट आग की चपेट में आ सकते हैं, जिस वजह से लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सूचना दी। वहीं दमकलकर्मी मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
https://twitter.com/AhteshamFIN/status/1796433948345831703


