अयोध्या, बार एसोसिएशन तहसील रूदौली के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों हेतु 17 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
एल्डर्स कमेटी के चेयर मैन साहब शरण वर्मा ने बताया की सोमवार को नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद हेतु राममिलन यादव, उपाध्यक्ष प्रथम हेतु राजकुमार मौर्य व राजकुमार वर्मा, उपाध्यक्ष द्वितीय पद हेतु रामकुमार, रामेश्वर उर्फ पिंटू व अखंड प्रताप सिंह, महामंत्री पद हेतु रविन्द्र तिवारी व अमर सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद हेतु अमरेन्द्र नाथ मिश्रा व सीताराम कौशल, संयुक्त मंत्री प्रकाशन हेतु लालमणि यादव, कोषाध्यक्ष पद हेतु नंदकिशोर यादव, गवर्निंग काउंसिल सीनियर पद हेतु राम महेश, सुरेश कुमार शुक्ला, रमेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार पांडेय, गवर्नर काउंसिल जूनियर पद हेतु लाल जी लोधी ने अपना-अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है।
इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य रामनरेश यादव, कमलेश कुमार मिश्रा, राम सुख वर्मा व सीताराम वर्मा मौजूद रहे।