Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: डीजे संचालक की हत्या व डकैती का खुलासा; बाल अपचारी समेत पांच गिरफ्तार

admin by admin
May 26, 2024
in अयोध्या, क्राइम
0

अयोध्या,  इनायत नगर थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने डीजे व लाइट कारोबारी की हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस का दावा है कि कारोबारी की हत्या डकैती के दौरान जग जाने के चलते हुई थी। मामले में संयुक्त टीम ने एक बाल अपचारी समेत पांच को गिरफ्तार किया है। साथ ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी का भी खुलासा किया है।

गौरतलब है कि अपने घर टकसरा से लगभग पांच किमी दूर शाहगंज-प्रभात नगर मार्ग पर ग्राम बसावां में सड़क किनारे मकान बनवाकर डीजे और लाइट का कारोबार करने वाले छेदीलाल चौरसिया (56) पुत्र राम प्रताप की 15 मई की रात उसके दुकान में ही किसी वजनी हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पहले परिवार ने दुकान से कीमती उपकरण गायब होने की बात कही थी लेकिन बेटे अशोक कुमार ने कुछ दिन पूर्व दुकान में हुई चोरी में शामिल क्षेत्र के ही हल्ले द्वारिकापुर निवासी अरूण चौहान व करन चौहान तथा इनके साथी पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर निवासी शिवा के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने अरुण और करन चौहान को हिरासत में लेकर कई दिन पूछताछ की लेकिन दोनों के खिलाफ कोई साक्ष्य एकत्र नहीं कर पाई।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात एके सोनकर ने बताया कि इनायतनगर थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी की टीम ने सुबह शाहगंज-कुचेरा मार्ग स्थित लोहिया महिला महाविद्यालय के पास से एक ई रिक्शा यूपी 42 सीटी 8333 और बाइक यूपी 42 बीआर 5941 सवार एक बाल अपचारी समेत पांच को तीन तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

इन्होंने अपना नाम-पता निखिल पासी निवासी बिहारीपुर थाना पूराकलंदर, मुकेश रावत निवासी मुबारकगंज थाना रौनाही तथा अर्जुन उर्फ़ बाबा व शनि निवासीगण अरुवावां थाना पूराकलंदर बताया है।

पूछताछ में इन लोगों ने डकैती के दौरान छेदीलाल चौरसिया की हत्या और पूराकलंदर थाने के जेबीआई मैरिज लान में चोरी की बात कबूल की है। इनकी निशानदेही पर 11 एम्प्लीफायर, 10 एसआरपी लाइट, 4 मिक्सर, एक पंखा, एक 14 साकेट का इलेक्टिक बोर्ड और वारदात में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद हुआ है। ई रिक्शा और बाइक को जब्त किया गया है तथा निखिल, मुकेश व बाल अपचारी के पास से तमंचा-कारतूस बरामद होने के चलते अलग से आयुध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया गया है।  निखिल के खिलाफ चोरी व बरामदगी के चार मामले पहले से दर्ज मिले हैं।

Tags: अयोध्या: डीजे संचालक की हत्या
Previous Post

लखीमपुर खीरी: रोडवेज और मैजिक की भिड़ंत में 4 की मौत और कई घायल!!

Next Post

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने मादक पदार्थ तस्करी के ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

September 13, 2026
Next Post

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने मादक पदार्थ तस्करी के ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group