Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL 2024: सनराइजर्स को आठ विकेट से रौंद कर केकेआर ने कटाया आईपीएल फाइनल का टिकट

admin by admin
May 22, 2024
in खेल, देश
0

अहमदाबाद, मिचेल स्टार्क (34 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ( 24 गेंद में नाबाद 58) और वेंकटेश अय्यर (28 गेंद में नाबाद 51) की आक्रामक पारियों से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 38 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

सनराइजर्स की पारी को 159 रन पर समेटने के बाद केकेआर ने महज 13.4 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बना कर चौथी बार इस लीग में फाइनल का टिकट कटाया।

सनराइजर्स को 26 मई को खेले जाने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बुधवार को खेले जाने वाले एलिमिनेटर के विजेता से शुक्रवार (24 मई)  भिड़ना होगा।

श्रेयस और वेंकटेश दोनों ने अपनी नाबाद पारियों में एक समान पांच चौके और चार छक्के जड़े।  दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 44 गेंद में 97 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की एकतरफा जीत पक्की की।

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टार्क को शुरुआती ओवरों में वैभव अरोड़ा (17 रन पर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने पहले दो ओवरों में शानदार लय में चल रहे सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाजों ट्रेविस हेड (शून्य) और अभिषेक शर्मा (तीन) को पवेलियन की राह दिखा दी।

वरुण चक्रवर्ती (26 रन पर दो विकेट) और सुनील नारायण (40 रन पर एक विकेट) की फिरकी ने मध्यक्रम में सनराइजर्स के बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक पैर जमाने का मौका नहीं दिया। हर्षित राणा (27 रन पर एक विकेट) और आंद्रे रसेल (15 रन पर एक विकेट) को भी एक-एक सफलता मिली।

सनराइजर्स के लिए राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का की मदद से 55 रन बनाने के साथ हेनरिच क्लासेन (32) के साथ महज 37 गेंद में 62 रन की आक्रामक साझेदारी की। क्लासेन ने 21 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

आखिरी ओवरों में कप्तान पैट कमिंस ने 24 गेंद में दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से 30 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए विजयकांत व्यासकांत (नाबाद सात) के साथ 33 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट की जगह टीम में आये विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ चौके के साथ खाता खोला तो वही नारायण ने दूसरे ओवर में कमिंस (38 रन पर एक विकेट) का स्वागत लगातार दो चौके से किया। गुरबाज ने इस ओवर में छक्का लगाने के बाद भुवनेश्वर के खिलाफ भी गेंद दर्शकों के पास भेजा।

टी नटराजन (22 रन पर एक विकेट) ने चौथे ओवर में उनकी 14 गेंद में 23 रन की पारी को खत्म किया।

क्रीज पर आये वेंकटेश अय्यर ने भुवनेश्वर के खिलाफ लगातार दो चौके लगाये तो वहीं नारायण ने नटराजन की गेंद को सीमा रेखा के पार भेज पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 63 रन कर दिया।

अपने शुरुआती ओवर में 16 रन लुटाने वाले कमिंस ने खतरनाक हो रहे नारायण को व्यासकांत के हाथों कैच कराकर आउट किया।

वेंकटेश पर हालांकि इसका खास असर नहीं पड़ा और उन्होंने कमिंस और फिर व्यासकांत पर छक्का जड़ रन गति को बनाये रखा।

कप्तान श्रेयस अय्यर को 10वें ओवर में व्यासकांत की गेंद पर उस समय जीवनदान मिला जब विकेटकीपर क्लासेन और त्रिपाठी के बीच गफलत के कारण कैच झटक गया। उन्होंने अगले ओवर में नटराजन के खिलाफ छक्का और चौका जड़कर इस जीवनदान का जश्न मनाया।

कमिंस ने विकेट की तलाश में गेंद हेड को थमाई लेकिन श्रेयस और वेंकटेश ने शानदार चौके लगाकर उन्हें असरहीन किया। वेंकटेश ने रेड्डी के खिलाफ छक्का लगाकर 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

श्रेयस ने हेड के खिलाफ लगातार गेंदों पर तीन छक्के और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाने से पहले महज 23 गेंद में अपना पचासा पूरा किया।

इससे पहले  गेंदबाजी का न्योता मिलने के बाद स्टार्क ने अपने शुरुआती तीन ओवरों में तीन विकेट चटकाकर आईपीएल में अपनी महंगी कीमत को चिरतार्थ किया। उन्होंने पहले ओवर में शानदार लय में चल रहे हेड को बोल्ड करने के बाद पारी के पांचवें ओवर में लगातार गेंदों पर नीतिश कुमार रेड्डी ( नौ रन) और शाहबाज अहमद (शून्य) को चलता किया। इस बीच अरोड़ा ने पारी के दूसरे ओवर में आंद्रे रसेल के हाथों कैच कराकर अभिषेक को पवेलियन भेजा।

विकेटों के पतन के बीच त्रिपाठी ने पावर प्ले में इन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ चौके जड़े जिससे छह ओवर के बाद टीम का स्कोर चार विकेट पर 45 रन हो गया।

The TATA IPL Green Dot Balls of the Match between Kolkata Knight Riders & Sunrisers Hyderabad goes to T. Natarajan#TATAIPL | #TheFinalCall | #KKRvSRH pic.twitter.com/ic8GivUoHL

— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2024

त्रिपाठी ने आठवें ओवर में हर्षित की गेंद को दर्शकों के पास भेज कर पारी का पहला छक्का जड़ा तो दूसरे छोर से क्लासेन ने नारायण की गेंद पर शानदार छक्का और फिर चौका लगाकर रन गति को तेज किया।

चक्रवर्ती के खिलाफ 11वें ओवर में चौके के साथ त्रिपाठी ने अपना अर्धशतक और टीम के रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश कर रहे क्लासेन को पवेलियन की राह दिखा दी।

अब्दुल समद (16) ने सुनील नारायण के खिलाफ दो छक्के लगाये लेकिन त्रिपाठी उनके साथ गफलत का शिकार होकर रन आउट हो गये। अगली गेंद पर नारायण ने सनवीर को खाता खोले बगैर बोल्ड किया।

टीम को जब समद से लंबी पारी की उम्मीद थी तक वह 15वें ओवर में हर्षित की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। चक्रवर्ती ने भुवनेश्वर कुमार (शून्य) को पगबाधा कर सनराइजर्स को 126 रन पर नौवां झटका दिया।

कमिंस ने इसके बाद व्यासकांत के साथ समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए चक्रवर्ती और स्टार्क के खिलाफ छक्के जड़कर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। वह आखिरी ओवर में रसेल की गेंद पर आउट हुए।

Tags: IPL 2024: सनराइजर्स को आठ विकेट
Previous Post

देवरिया में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत: दारोगा और साथी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा

Next Post

बृज भूषण ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर खुद को बताया निर्दोष

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

बृज भूषण ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर खुद को बताया निर्दोष

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group