अयोध्या धाम के एक मात्र चिकित्सालय राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में मरीजो की सुविधा के लिए डिजिटल एक्सरे का शुभारंभ कर दिया। मरीजों को डिजिटल एक्सरे का भी लाभ मिलेगा।
अब मरीजों को डिजिटल एक्स-रे के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कुछ ही मिनटों में बारीक से बारीक व बेहतर जांच रिपोर्ट पाकर बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा विनोद कुमार वर्मा ने बुधवार को डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन कर मरीजो को डिजिटल पर्ची भीउपलब्ध कराए जाने की बात कही।
बुधवार को इस्टॉल होने के बाद से मरीजों का डिजिटल एक्सरे शुरू हो गया। इससे पहले डिजिटल एक्सरे के लिए मरीजों को बाहर का रुख करना पड़ता था।
एक्स-रे मशीन को आपरेट कर रहे राजेश कुमार ने बताया कि इस मशीन से मरीजों को बेहतर क्वालिटी की फिल्म तुरंत मिल सकेगी। पहले फिल्म को धोना पड़ता था। जिसमें समय ज्यादा लगता था।
पुरानी मशीन की अपेक्षा इसमें पेशेंट को रेडिएशन का डोज कम देना पड़ेगा।
पहले दिन ही तकरीबन 100 से ज्यादा एक्स-रे किया गया। चिकित्साअधीक्षक डा गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मशीन के लग जाने से पहले से ज्यादा मरीजों का एक्सरे होगा। इमरजेंसी में किसी भी समय मशीन का इस्तेमाल किया जा सकेगा।इस मौके पर प्रबंधक शिशिर कुमार रामप्रीत आदि मौजूद रहे।


