Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चालकों की कमी के कारण एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द कीं 74 उड़ाने, 292 उड़ानें संचालित

admin by admin
May 9, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

मुंबई,  चालक दल के सदस्यों की कमी से जूझ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बृहस्पतिवार को 74 उड़ानें रद्द कर दीं और कहा कि व्यवधान को कम करने के लिए एअर इंडिया हमारे 20 मार्गों पर सेवाएं संचालित करेगी।

एअरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों ने मंगलवार रात से बीमार होने की सूचना देनी प्रारंभ की। चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण मंगलवार रात से 90 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं हैं।

एअरलाइन ने एक बयान में कहा,‘‘ हम आज 292 उड़ानें संचालित करेंगे। हमने सभी संसाधन जुटा लिए हैं और एअर इंडिया हमारे 20 मार्गों पर परिचालन करके हमारी मदद करेगी। हमारी 74 उड़ानें रद्द हो गई हैं, हमारे साथ यात्रा की बुकिंग कराने वालों से हम आग्रह करते हैं कि हवाईअड्डे पर आने से पहले यह जांच लें कि उनकी उड़ान प्रभावित तो नहीं हुई है।’’

एअरलाइन ने कहा कि यदि उनकी उड़ान रद्द हुई है या तीन घंटे से अधिक देर से संचालित होनी है तो यात्री पूरे पैसे लौटाने या बाद की किसी तारीख के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

इससे पहले दिन में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के कम से कम 25 उन सदस्यों को बर्खास्त करने संबंधी पत्र जारी किए हैं जिन्होंने बीमार होने की सूचना दी थी।

एअरलाइन ने चालक दल के अन्य सदस्यों को बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक काम पर लौटने का आदेश दिया है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें भी बर्खास्त किए जाने की बात कही है।

इस पृष्ठभूमि में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह कुछ व्यक्तियों के खिलाफ उचित कदम उठा रहा है।

उसने कहा,‘‘ हम किसी भी मुद्दे के हल की प्रतिबद्धता के साथ चालक दल के सदस्यों के साथ बातचीत जारी रखेंगे लेकिन हम कुछ व्यक्तियों के खिलाफ उचित कदम उठा रहे हैं क्योंकि उनके कार्यों से हमारे हजारों यात्रियों को घोर असुविधा हुई है।

Tags: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द
Previous Post

अमरोहा में संदिग्ध हालात में दंपति के शव खेत से बरामद

Next Post

Ayodhya के रामसेवक पुरम में लगी आग; लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

Ayodhya के रामसेवक पुरम में लगी आग; लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group