Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

धर्मशाला में PBKS vs RCB आज: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की नजरें लगातार चौथी जीत पर

admin by admin
May 9, 2024
in खेल, देश
0

धर्मशाला, आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम गुरुवार को यहां जब पंजाब किंग्स से भिड़ेगी तो उसकी नजरें इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी।

सत्र की बेहद खराब शुरुआत के बाद आरसीबी की टीम ने लगातार तीन जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी की है और शानदार लय में चल रही है।

इन जीत से टीम का मनोबल तो बढ़ा ही है, साथ ही वह अंक तालिका में भी सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

आरसीबी के 11 मैच में आठ अंक हैं और अगर वह अपने बाकी बचे तीनों मैच जीत लेती है तो उसकी प्ले ऑफ में जगह बनाने की मामूली उम्मीद जीवंत रहेगी।

पंजाब किंग्स की स्थिति भी ऐसी ही है। टीम 11 मैच में आठ अंक के साथ आठवें स्थान पर है। इन दोनों में से हालांकि एक ही टीम 14 अंक के आंकड़े को छू पाएगी।

सत्र के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत और पिछले तीन मुकाबले जीतने के बाद आरसीबी की टीम आत्मविश्वास से भरी है।

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शीर्ष पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी ने पिछले मैच में उम्दा पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की।

विल जैक्स ने भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के दौरान शतक जड़कर प्रभावित किया जबकि कैमरन ग्रीन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंद और बल्ले से योगदान देकर अपनी उपयोगिता साबित की।

टीम के गेंदबाज भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की टी20 विश्व कप टीम में शामिल मोहम्मद सिराज अंतत: लय में लौट आए हैं।

यश दयाल और विजयकुमार विशाक ने भी टाइटंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और आरसीबी को उनसे इस लय को जारी रखने की उम्मीद होगी।

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम के घुटने टेकने के बाद पंजाब किंग्स का आत्मविश्वास कम होगा।

पंजाब किंग्स ने सुपरकिंग्स के खिलाफ अपना सबसे अच्छा और सबसे खराब प्रदर्शन किया। उनके गेंदबाज सुपरकिंग्स के सभी बल्लेबाजों पर हावी रहे लेकिन बल्लेबाजी इकाई ने निराश किया।

पंजाब किंग्स के लिए मौजूदा सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स और सुपरकिंग्स को उन्हीं के मैदान पर हराकर अपनी क्षमता दिखाई। नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया।

हालांकि उन्हें अपने घरेलू मैदान पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपने मुख्य घरेलू मैदान मुल्लांपुर में पांच में से सिर्फ एक मैच जीता।

आयोजन स्थल में बदलाव का भी टीम को फायदा नहीं मिला और उसे पिछले मैच में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में भी हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब की टीम अपने घरेलू मैदान पर शानदार ढंग से अभियान समाप्त करने की उम्मीद करेगी लेकिन ऐसा करने के लिए टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।

टीम इस प्रकार हैं:?

पंजाब किंग्स: सैम कुरेन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्युसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: धर्मशाला में PBKS vs RCB आज:
Previous Post

बसपा ने उप्र की दो और सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी

Next Post

बस में आग लगने से ईवीएम क्षतिग्रस्त, आयोग ने चार मतदान केंद्रों पर 10 मई को पुनर्मतदान का आदेश

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

बस में आग लगने से ईवीएम क्षतिग्रस्त, आयोग ने चार मतदान केंद्रों पर 10 मई को पुनर्मतदान का आदेश

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group