Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

काठमांडू में राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले न्यायमूर्ति चंद्रचूड़; किशोर न्याय विभिन्न विधायी कानूनों की जटिल परस्पर क्रिया से….

admin by admin
May 4, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

काठमांडू, भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने कहा है कि किशोर न्याय केवल इससे संबंधित जेजे अधिनियम के निर्देशों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न विधायी कानूनों की जटिल पारस्परिक क्रिया से आकार लेता है।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ अपनी बात के समर्थन में उस 14-वर्षीया बलात्कार पीड़िता का जिक्र किया जिसके 30 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने का उच्चतम न्यायालय ने मंजूरी दी थी।

शीर्ष अदालत ने 22 अप्रैल को संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके नाबालिग लड़की को 30 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति प्रदान की। यह अनुच्छेद शीर्ष अदालत को किसी भी मामले में पूर्ण न्याय के लिए आवश्यक आदेश पारित करने का अधिकार प्रदान करता है।

गर्भावस्था का चिकित्सकीय समापन (एमटीपी) अधिनियम के तहत भ्रूण के गर्भपात की अधिकतम सीमा विवाहित महिलाओं के साथ-साथ विशेष श्रेणियों की महिलाओं के लिए 24 सप्ताह है। इनमें बलात्कार पीड़िताएं और अन्य कमजोर महिलाएं, यथा-विकलांग और नाबालिग शामिल हैं।

नेपाल के प्रधान न्यायाधीश विश्वंभर प्रसाद श्रेष्ठ के निमंत्रण पर तीन-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल आए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने शनिवार को यहां किशोर न्याय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नाबालिग लड़की से संबंधित मामले का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी किशोर न्याय प्रणाली को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि भारत में लगभग चार दशक तक विभिन्न किशोर न्याय कानूनों के कार्यान्वयन से सुरक्षा प्रणाली के अंतर्गत बच्चों की जरूरतें पूरी करने वाली सुविधाएं, संरचनाएं और प्रणालियां स्थापित हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में किशोर न्याय केवल किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम के निर्देशों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न विधायी कानूनों की जटिल पारस्परिक क्रिया से आकार लेता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लाया गया एक हालिया मामला इसका उदाहरण है: एक 14-वर्षीया लड़की ने 1971 के एमटीपी अधिनियम के तहत अपना गर्भ समाप्त करने की अनुमति मांगी। नतीजों के डर से और अपनी बेगुनाही के कारण बाधा उत्पन्न होने पर, वह बलात्कार के बारे में चुप रही और तब तक सहती रही जब तक वह अपनी गर्भावस्था के अनुकूल नहीं हो गयी।’’

उन्होंने कहा कि उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की सुरक्षा का महत्व पहचानते हुए शीर्ष अदालत ने गर्भ समाप्त करने का अनुरोध स्वीकार कर लिया। हालांकि, उसने अंतत: गर्भ समाप्त करने के आदेश के खिलाफ निर्णय लिया।

सीजेआई ने कहा कि किशोर न्याय कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण चुनौती अपर्याप्त बुनियादी ढांचा और संसाधन है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।

उन्होंने कहा कि अपर्याप्त किशोर सुधार या पुनर्वास गृहों की कमी के कारण यहां भीड़भाड़ बढ़ सकती है और रहन-सहन की स्थिति घटिया हो सकती है, जिससे किशोर अपराधियों को उचित सहायता और पुनर्वास प्रदान करने के प्रयासों में बाधा आ सकती है।

उन्होंने कहा कि किशोर न्याय कानूनों के कार्यान्वयन में सामाजिक वास्तविकताओं को भी ध्यान में रखना होगा।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘…’बच्चों के अधिकार: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर बाल भिखारियों का एक केस स्टडी’ शीर्षक से एक अध्ययन इस खतरनाक वास्तविकता पर प्रकाश डालता है कि भारत में हर साल लगभग 44,000 बच्चे आपराधिक गिरोहों द्वारा फंसाए जाते हैं। इन बच्चों को भीख मांगने, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के लिए मजबूर किया जाता है।’’

किशोर न्याय कानूनों के कार्यान्वयन में विकलांग किशोरों के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों पर भी विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अपराधों की बदलती प्रकृति, विशेष रूप से डिजिटल अपराध के बढ़ते प्रचलन, के कारण विश्व स्तर पर किशोर न्याय प्रणालियों के लिए नई चुनौतियां पैदा हुई हैं।

Tags: काठमांडू में राष्ट्रीय संगोष्ठी
Previous Post

अयोध्या में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी ढाबा संचालक का किया शांति भंग में चालान

Next Post

मुजफ्फरनगर में नाई को नेग में नही मिला 100 रुपए, दूल्हा बना बंधक, फिर तलाक!

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में नाई को नेग में नही मिला 100 रुपए, दूल्हा बना बंधक, फिर तलाक!

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group