Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो किसने वायरल किया? हो गया खुलासा, पूर्व ड्राइवर

admin by admin
April 30, 2024
in देश
0

कर्नाटक की हासन सीट से जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में उनके पूर्व ड्राइवर और बीजेपी नेता जी. देवराजे गौड़ा ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। वहीं जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को मंगलवार को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्रीय दल को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। जनता दल सेक्युलर (जदएस) ने कथित सेक्स स्कैंडल में संलिप्तता के लिए प्रज्वल रेवन्ना को मंगलवार को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल की ओर से कई महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीके सिंह के नेतृत्व में तीन मेंबर वाली एसआईटी का गठन किया है। प्रज्वल कथित तौर पर जर्मनी चले गए हैं। पुलिस ने हाल में प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता व पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया था। यह मामला उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

एक वीडियो संदेश में पूर्व ड्राइवर कार्तिक ने कहा कि वह पिछले 15 सालों से प्रज्वल रेवन्ना के साथ काम कर रहे थे। लेकिन करीब एक साल से उन्होंने काम छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि प्रज्वल से दूरी बनाने का कारण यह था कि मेरी जमीन छीन ली गई और मेरी पत्नी को पीटा गया। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जमीन वापस लेने की लड़ाई लड़ने के लिए मैंने नौकरी छोड़ी।

आगे कहा कि उन्होंने न्याय के लिए जी देवराजे गौड़ा से संपर्क किया था।क्योंकि वे देवेगौड़ा परिवार के खिलाफ लड़ रहे थे। देवराजे गौड़ा ने 2023 का विधानसभा चुनाव होलेनारासिपुरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर लड़ा था और रेवन्ना से हार गए थे। कार्तिक ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना मेरे द्वारा कोई भी अश्लील तस्वीरें या वीडियो जारी करने से रोकने के लिए (अदालत से) स्थगन आदेश लेकर आए थे।

उन्होंने कहा कि देवराजे गौड़ा ने मुझसे तस्वीरें और वीडियो सौंपने के लिए कहा, जिसे उन्होंने न्यायाधीश के सामने पेश करने का वादा किया था ताकि रोक हटवाने में मदद मिल सके। देवराजे पर भरोसा करते हुए, मैंने उन्हें (वीडियो क्लिप की) एक प्रति दी, जिसका उन्होंने उपयोग किया।

प्रज्वल के पूर्व चालक ने आरोप लगाया कि देवराजे गौड़ा के अलावा मैंने यह वीडियो कांग्रेस नेताओं या किसी और को नहीं दिया। मैंने कांग्रेस नेताओं को वीडियो और तस्वीरें नहीं दीं क्योंकि वे प्रज्वल के काफी करीबी थे इसलिए मैंने देवराजे गौड़ा से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने भी मुझे धोखा दिया।

कार्तिक ने आगे कहा कि चूंकि बीजेपी और जद (एस) ने गठबंधन किया है। इसलिए देवराजे गौड़ा ने अपनी पार्टी के आलाकमान को प्रज्वल के आचरण की ओर इशारा करते हुए उन्हें टिकट नहीं देने के लिए लिखा था।

वहीं आरोपों को खारिज करते हुए देवराजे गौड़ा ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि कार्तिक हासन निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार श्रेयस पटेल के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि न तो जद (एस) और न ही बीजेपी वीडियो जारी करेगी क्योंकि यह राजग गठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ जाएगा।

देवराजे गौड़ा ने कहा कि अगर इससे किसी को फायदा हो रहा था तो वह कांग्रेस थी। केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस उम्मीदवार (श्रेयस पटेल) ने वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि वह एसआईटी द्वारा उन्हें नोटिस दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं, जहां वह महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी करेंगे।

Tags: प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो
Previous Post

चुनाव 2024 में पहले चरण में 66.14 % और दूसरे चरण में 66.71% मतदान; निर्वाचन आयोग ने किया डेटा प्रकाशित

Next Post

मुजफ्फरनगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर आत्महत्या का प्रयास

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर आत्महत्या का प्रयास

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group