Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के लिए बेताब होगी सीएसके

admin by admin
April 28, 2024
in खेल, देश
0

चेन्नई, लगातार हार का सामना करने वाली गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब होगी।

नये कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की अगुआई में सत्र में अच्छी शुरुआत करने वाली सीएसके को पिछले दो मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दो बार हराया है।

सीएसके को अपने ही मैदान चेपक स्टेडियम में हारते हुए देखना बहुत ही विरले होता है लेकिन मार्कस स्टोइनिस के शानदार शतक की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने 210 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

सीएसके आठ मैच में चार जीत और इतनी ही हार से तालिका में पांचवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के भी आठ अंक हैं। इसलिये सीएसके अपनी लय में वापसी के लिए बेताब होगी क्योंकि अब प्लेऑफ की दौड़ तेज हो जायेगी।

सीएसके रविवार को तीसरे नंबर पर चल रही सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी जिसने इस सत्र में दो बार आईपीएल के उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा है। लेकिन पिछले मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

सीएसके की बल्लेबाजी कप्तान गायकवाड़ और फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे के इर्द गिर्द घूमती है। गायकवाड़ ने इस सत्र में अपना दूसरा आईपीएल शतक बनाया है और दुबे ने भी एक और अर्धशतक जड़कर प्रभावित किया।

रविंद्र जडेजा ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन शीर्ष क्रम का अनिरंतर प्रदर्शन टीम के लिए एक समस्या बनी हुई है। रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल रन नहीं जुटा पा रहे हैं जो चिंता का विषय है। इसके कारण ही सीएसके को अपने बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

गेंदबाजी की बात की जाये तो टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ काफी मुश्किल हुई और चेपक में ओस ने उनके स्पिनरों को बेअसर कर दिया जिससे मेहमान टीम ने 213 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

तेज गेंदबाजों ने लखनऊ की टीम के चार विकेट झटक लिये लेकिन स्पिनर जूझते नजर आये और खराब क्षेत्ररक्षण ने उसकी उम्मीदों पर पानी फैर दिया।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाये तो आत्मविश्वास से भरी टीम को गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से घरेलू मैदान पर सत्र की तीसरी हार झेलनी पड़ी।

हालांकि इससे उसके बल्लेबाजों की लय में रूकावट नहीं होगी और वे सीएसके के खिलाफ मिले हर मौके का फायदा उठाना चाहेंगे।

आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद का शीर्ष और मध्य क्रम नाकाम रहा और मुख्य कोच डेनियल विटोरी को यह स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना शायद सही नहीं होगा।

मेहमान टीम के बल्लेबाजी क्रम में कोई फेरबदल होने की संभावना नहीं है। लेकिन ऐडन मार्कराम को रन जुटाने की जरूरत है जो पिछले दो मैच में इकाई के अंक पर आउट हुए।

गेंदबाजी में सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले तीन मुकाबलों में सिर्फ एक विकेट ले पाये हैं।

उमरान मलिक, फजलहक फारूकी और आकाश सिंह जैसे खिलाड़ी खेलने का इंतजार कर रहे हैं जिससे सनराइजर्स हैदराबाद एक बार उन्हें मौका देने के बारे में सोच सकती है, विशेषकर जम्मू के तेज गेंदबाज को क्योंकि वह 150 किमी प्रति घंटे से रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स:

एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिशेल सैंटनर, तुषार देशपांडे, मथिशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, रचिन रविंद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान और अविनाश राव अरावली।

सनराइजर्स हैदराबाद:

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अब्दुल समद, नीतिश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह , ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Tags: SRH vs CSK
Previous Post

अयोध्या: जीने से गिरकर घायल महिला की मौत

Next Post

रामलला की शरण में पहुंची स्मृति ईरानी, राष्ट्र की प्रगति के लिए मांगा आशीर्वाद

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

रामलला की शरण में पहुंची स्मृति ईरानी, राष्ट्र की प्रगति के लिए मांगा आशीर्वाद

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group