Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स के सामने केकेआर के गेंदबाजों पर रहेंगी नजरें

admin by admin
April 26, 2024
in खेल, देश
0

कोलकाता, खराब फॉर्म से जूझ रही पंजाब किंग्स के सामने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों खासकर 30 लाख डॉलर में खरीदे गए मिचेल स्टार्क पर प्रदर्शन में सुधार का दबाव रहेगा ।

केकेआर फिलहाल दस अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ शीर्ष पर है । केकेआर को अब तक सफलता उसके शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के दम पर मिली है ।

पंजाब किंग्स के रूप में उसके सामने अब कमजोर प्रतिद्वंद्वी है जो शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद अच्छा नहीं खेल सकी है । प्लेआफ की दौड़ से पंजाब लगभग बाहर ही है ।

केकेआर के लिये शीर्षक्रम पर सुनील नारायण ( 176 . 54 की स्ट्राइक रेट से 286 रन ) और फिल साल्ट ( 169 . 38 की औसत से 249 रन ) ने शानदार प्रदर्शन किया है । आंद्रे रसेल ( 184 . 52 की स्ट्राइक रेट से 155 रन ) और कप्तान श्रेयस अय्यर ( 126 की स्ट्राइक रेट से 190 रन ) ने भी रन बनाये हैं । रिंकू सिंह ने टूर्नामेंट में सात मैचों में 67 गेंदें ही खेली है और 160 के करीब रन बना लिये हैं ।

अय्यर को छोड़कर सभी विशेषज्ञ बल्लेबाजों ने 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं जिसकी वजह से शाहरूख खान की टीम सात मैचों में चार बार 200 से अधिक का स्कोर बना सकी है ।

वेंकटेश अय्यर की एकमात्र बल्लेबाज हैं जो खराब फार्म में हैं जबकि ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण बाहर नीतिश राणा की गैर मौजूदगी से टीम के स्पिन के महारथी बल्लेबाज और उपयोगी आफ ब्रेक गेंदबाज की कमी खल रही है ।

गेंदबाजी में सिर्फ नारायण ही अनुशासित प्रदर्शन कर सके हैं । उनका इकॉनॉमी रेट सात के इर्द गिर्द रहा है जो ‘इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम’ के इस दौर में काफी प्रभावी है ।

वैसे अब नारायण भी पिछले मैच में महंगे साबित हुए हैं ।रजत पाटीदार ने उन्हें एक ओवर में दो छक्के लगाये और अब पंजाब के पास फॉर्म में चल रहे दो बल्लेबाज शशांक और आशुतोष हैं ।

दूसरी ओर स्टार्क 11 . 48 की इकॉनॉमी रेट से रन लुटा रहे हैं और उन्हें छह ही विकेट मिल सके हैं । उन्हें 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा गया था और अब उन पर इस रकम के साथ न्याय करने का दबाव होगा । स्टार्क की तुलना में हर्षित राणा ( 9 . 25 की इकॉनॉमी से नौ विकेट ) और वैभव अरोड़ा ( 9 . 57 की इकॉनॉमी से सात विकेट ) जैसे घरेलू गेंदबाज बेहतर साबित हुए हैं ।

स्टार्क का भरोसा अपनी रफ्तार पर रहा है और वह धीमी गेंद डालने को तैयार नहीं है जिससे बल्लेबाज डैथ ओवरों में उन्हें आसानी से खेल पा रहे हैं । केकेआर के लिये स्टार्क का फॉर्म में लौटना बहुत जरूरी है ।

पंजाब को जीत की राह पर लौटना है तो केकेआर की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाना होगा ।

पंजाब के शीर्षक्रम के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, रिली रोसोयू और जॉनी बेयरस्टो फॉर्म में नहीं हैं । आशुतोष और शशांक के बल्ले से ही रन निकल रहे हैं । पंजाब खेमा उम्मीद कर रहा होगा कि उनके नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट से उबरकर जल्दी वापसी करें ।

धवन को अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते देखा गया जिससे उनके लौटने की उम्मीद बंधी है ।

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसोयू ।

मैच का समय : शाम 7 . 30 से

Tags: PBKS vs KKR: पंजाब
Previous Post

शिवपाल ने चूरन संबंधी टिप्पणी पर योगी आदित्यनाथ की की आलोचना

Next Post

बम्बई उच्च न्यायालय ने सामान्य प्रथा से हटकर न्यायमूर्ति पटेल को विदाई दी

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

बम्बई उच्च न्यायालय ने सामान्य प्रथा से हटकर न्यायमूर्ति पटेल को विदाई दी

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group