इटावा, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की पूरी कवायद बढ़ते चरणके साथ ही दिलचस्प होती जा रही हैं। बात करें इटावा लोकसभा सीट की तो इसकी गिनती वीआईपी सीटों में होती है।
लंबे वक़्त तक सपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर 2014 की मोदी लहर में बीजेपी ने कब्जा किया था। जो कि अभी तक बरकरार है। इस सीट पर बीजेपी ने वर्तमान सांसद रामशंकर कठेरिया को ही टिकट दिया है। मुकाबला पहले ही दिलचस्प था, मगर अब इसमें एक और ट्विस्ट आ गया है।
दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला कठेरिया चुनाव मैदान में आ गई हैं। उन्होंने पति के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने के साथ ही नामांकन भी कर दिया है। वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
बता दें कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले इस पर सपा का कब्जा था। 2014 के चुनाव में अशोक दोहरे सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2019 के चुनाव में बीजेपी ने रामशंकर कठेरिया को टिकट दी और उन्होंने जीत दर्ज की। इस बार भी बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है।


