Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL, PBKS vs GT: जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस

admin by admin
April 21, 2024
in खेल, देश
0

मुल्लांपुर, लगातार हार के बाद अंकतालिका में नीचे खिसकी पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को जब आमने सामने होंगी तो दोनों का इरादा जीत की राह पर लौटने का होगा ।

पूर्व चैम्पियन गुजरात टाइटंस पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद आठवें स्थान पर खिसक गई है । दिल्ली ने उसे 89 रन पर समेट दिया था और चार मैचों में यह उसकी तीसरी हार थी।

पंजाब किंग्स नौवे स्थान पर है जिसे मुंबई इंडियंस ने नौ रन से हराया । जीत के लिये 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने चार विकेट 14 रन पर गंवा दिये थे लेकिन उसके बाद आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने टीम को मैच में लौटाया ।

सात मैचों में पांच हार और दो जीत से टीम का आत्मविश्वास डिगा हुआ है लेकिन विरोधी टीम का भी वही हाल है । पंजाब को प्रभावी कप्तान शिखर धवन की कमी खल रही है और उनका रविवार के मैच में भी खेल पाना निश्चित नहीं है ।

धवन कंधे की चोट से उबरने की प्रक्रिया में है जो उन्हें नौ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच में लगी थी । उनकी जगह सैम कुरेन कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं ।

धवन ने पांच मैचों में 125 . 61 की औसत से 152 रन ही बनाये हैं लेकिन उनकी मैदान पर मौजूदगी जीतने का तरीका भूल चुकी टीम के लिये टॉनिक का काम करती । पिछली बार आठवें स्थान पर रही पंजाब के लिये इस बार भी कुछ बदलता नजर नहीं आ रहा ।

प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और रिली रोसोयू जैसे उसके बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके । शशांक और आशुतोष ने हालांकि निचले क्रम पर बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है ।

गुजरात ने अभी तक तीन मैच जीते और चार गंवाये हैं । दिल्ली के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन को भुलाकर उसे नये सिरे से शुरूआत करनी होगी ।

कप्तान शुभमन गिल, साइ सुदर्शन, डेविड मिलर और राशिद खान जैसे सितारों की मौजूदगी के बावजूद टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है । गेंदबाजी में मोहम्मद शमी की कमी खल रही है जबकि उमेश यादव काफी महंगे साबित हुए हैं ।

टीमें :

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।

मैच का समय : शाम 7 . 30 से ।

Tags: IPLPBKS VS GT
Previous Post

सड़क हादसे में एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक..

Next Post

शीर्ष 10 कंपनियों में छह का बाजार पूंजीकरण 1.40 लाख करोड़ रुपये घटा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

शीर्ष 10 कंपनियों में छह का बाजार पूंजीकरण 1.40 लाख करोड़ रुपये घटा

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group