Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उधमपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी- राम मंदिर कभी चुनावी मुद्दा न था और न कभी होगा; यह देश के लोगों के लिए आस्था का विषय

admin by admin
April 12, 2024
in देश, राजनीति
0

उधमपुर, अयोध्या में राम मंदिर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए ‘चुनावी मुद्दा’ बताने को लेकर विपक्षी खेमे पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह देश के लोगों के लिए आस्था का विषय है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों की मानसिकता की तुलना मुगलों से की और कहा कि उन्हें मंदिरों में तोड़फोड़ करके मजा आता था। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अपने वोट बैंकों को मजबूत करने के लिए सावन के महीने के दौरान मांस पकाने के वीडियो दिखाकर विपक्षी नेता बहुसंख्यक समुदाय को चिढ़ाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपने देखा होगा कि कांग्रेस को राम मंदिर से कितनी नफरत है। मंदिर का जिक्र होने पर कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम चिल्लाने लगता है। उनका कहना है कि राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा है। यह कभी चुनावी मुद्दा न था और न कभी चुनावी मुद्दा होगा।’’

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोदी ने उधमपुर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के लिए प्रचार अभियान शुरू किया, जो आगामी लोकसभा चुनावों में उधमपुर सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

मोदी ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन तब शुरू हुआ था जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जन्म ही नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘यह उस समय का मुद्दा था जब अंग्रेज आने वाले थे। यह 500 साल पुराना मामला है जब चुनाव के बारे में कोई विचार ही नहीं था।’’

मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘‘यह किस तरह का चुनावी खेल था कि आपने इस पवित्र कार्यक्रम के न्योते को अस्वीकार कर दिया? यह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए एक चुनावी मुद्दा है, जबकि यह देश के लोगों के लिए श्रद्धा और विश्वास का मामला है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि मंदिर सहिष्णुता की जीत है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह 500 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली जीत है। जब विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों में तोड़फोड़ की तो भारत के लोग अपने धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए लड़े। उन्होंने अपने विश्वास की रक्षा के लिए सबसे खराब परिस्थितियों का सामना किया।’’

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जब रामलला एक तंबू में रह रहे थे तो वे बड़े बंगलों में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग बारिश के दौरान तंबू बदलवाने के लिए इधर-उधर भागते थे, लेकिन उन्हें अदालती मामलों की धमकी दी जाती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘राम को आराध्य मानने वालों करोड़ों लोगों की आस्था पर यह हमला था। हमने इन लोगों को बताया था कि एक दिन राम अपने मंदिर में लौटेंगे। तीन चीजें मत भूलना- एक, 500 साल की लड़ाई के बाद अब यह एक वास्तविकता है। क्या आप सहमत हैं? दूसरे, यह न्यायपालिका की पूरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। इसे अदालत के एक फैसले और इसकी न्याय वितरण प्रणाली द्वारा जांचा गया है। तीसरा, भारत के लोगों ने मंदिर के निर्माण के लिए एक-एक पैसे का योगदान दिया है, सरकार ने नहीं।

मोदी ने कहा कि मंदिर के ट्रस्टियों ने मंदिर के लिए संघर्ष करने वालों के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा किए गए ‘पापों’ के लिए उन्हें माफ करने के बाद उन्हें घर जाकर आमंत्रित किया लेकिन उन्होंने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि जब आप दिन-रात उसके खिलाफ बोल रहे थे तो किस चुनाव मुद्दे के तहत ऐसा कर रहे थे? भगवान राम के हर भक्त ने आपका अहंकार देखा है जब आपने उस सबसे बड़े आयोजन को नजरअंदाज कर दिया, जिससे करोड़ों लोग जुड़े हुए थे।’’

उन्होंने दावा किया कि न्योते को अस्वीकार करना इन दलों का चुनावी ‘गेम प्लान’ था। उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसी मजबूरी थी कि आपने कहा कि राम काल्पनिक हैं? आप किस वोट बैंक के लिए यह सब कह रहे थे? कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को देश के बहुसंख्यक लोगों की परवाह नहीं है। वे अपनी भावनाओं का अपमान करने में खुशी महसूस करते हैं।’’

सावन के महीने में कुछ नेताओं के मांस खाने और इसका वीडियो वायरल करने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘सावन के महीने में वे एक ऐसे व्यक्ति के घर गए जिसे अदालत ने सजा सुनाई थी और जो जमानत पर है और मटन पकाया। उन्होंने देश के लोगों को चिढ़ाने के लिए इसका वीडियो बनाया।’’

प्रधानमंत्री का इशारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राजद प्रमुख लालू प्रसाद के घर की यात्रा के दौरन मटन पकाए जाने की ओर था।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लोगों को चिढ़ाने के लिए यह किया गया।’’

मोदी ने कहा कि न तो कोई कानून और न ही वह किसी को कुछ खाने से रोकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई शाकाहारी या मांसाहारी भोजन खाने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन उनके इरादे अलग थे। मुगलों को मंदिरों को तोड़कर संतोष मिलता था, राजाओं को हराकर नहीं। वे इससे आनंद प्राप्त करते थे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इसी तरह, वे सावन के महीने में इस तरह के वीडियो जारी करके देश के लोगों को चिढ़ाते हैं और अपने वोट बैंक को मजबूत करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मांसाहारी भोजन खाने और उसे रेखांकित करने से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहने के लिए वे लोग मुझपर गालियों की बौछार करेंगे। मुझे निशाना बनाएंगे। लेकिन जब यह सहनशीलता से परे हो गया तो लोकतंत्र में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं लोगों को सही चीजें बताऊं। यह मेरा काम है। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं।’’

मोदी ने आरोप लगाया कि ये नेता जानबूझकर ऐसी हरकतें कर रहे हैं ताकि लोगों का एक बड़ा वर्ग नाराज हो जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी मानसिकता मुगलों वाली है। उन्हें पता नहीं कि जनता जब मुंहतोड़ जवाब देती है तो बड़े-बड़े राजवंशों के राजकुमार दरकिनार हो जाते हैं। वंशवादी पार्टियों और भ्रष्टाचार से ग्रस्त लोगों को मौका नहीं दिया जाना चाहिए।

Tags: राम मंदिर कभी चुनावी मुद्दा
Previous Post

WATCH, रामलला के परिसर में सूर्य अभिषेक का हुआ सफल परीक्षण; त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में

Next Post

अयोध्या में ब्लॉक प्रमुख के घर पर फायरिंग, बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गाड़ी में की तोड़फोड़

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post

अयोध्या में ब्लॉक प्रमुख के घर पर फायरिंग, बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गाड़ी में की तोड़फोड़

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group