Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya Ramotsav: देवी स्तुति से हुआ गुंजायमान; आल्हा से लेकर उपशास्त्रीय गायन में गुंजित, मईया तोहरे भवनवा बड़ी भीर हो

admin by admin
April 6, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा तुलसी मंच पर आयोजित रामोत्सव के उल्लास में कलाकार रामनाम का गुणगान करके श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे है। फतेहपुर से आए प्रसिद्ध आल्हा गायक जय प्रकाश साहू ने अपने दल के साथ सरस्वती वंदना और हनुमंत लाल की आराधना के बाद ऊदल का ब्याह यानी नरवल गढ़ का संग्राम सुनाया तो वातावरण वीर रस से भर गया। ऊदल देवा हो शहजादे,काबुल घोड़ खड़ी हो जाए के जोशपूर्ण बोलो पर कलाकारो की अदायगी सभी को कथानक का हिस्सा बना रही थी। अपनी वेशभूषा से योद्धा रूप में कलाकार ने उधा हवा बना, नरवल का पानी भरे पद्मिनी नार गाकर दर्शको को आनंदित कर दिया।

इसके बाद लखीमपुर खीरी से आए लोकगायक दीपक कुमार सिंह ने देवी गीत मईया तोहरे भवनवा बड़ी भीर हो गाकर आरंभ किया। इसके बाद परंपरागत बधाई बजात अवध बधाइयां गाकर राम जन्मोत्सव की खुशी व्यक्त की । अवध की होली के रंग को बिखेरते हुए कलाकार ने प्रस्तुत किया सिया राम खेले होली तो मंच पर मर्यादित होली का स्वरूप भी दिखा। अपने लोकगीतों से मोहने वाले कलाकार ने देश के जवानों की होली का वर्णन कईसे अकेले बिताइब होली के बोलो से करके पांडाल में देशभक्ति का रंग छलकाया तो सभी की आंखे सजल हो गई।

इसके बाद लखनऊ की मंजू नारायण ने अपने दल के साथ मंच पर प्रस्तुति दी। भगवान राम के सुकोमल रूप को वर्णित करते हुए गाया इनकी पतरी कमर,नाजुक बहियां,धनुष कैसे तोरीहय सैयां तो दर्शक अभिभूत हो गए। बने दुल्हा, छवि देखे भगवान की से जनकपुर वासियों की दशा बताई तो सभी तालियां बजाने लगे। जादू बा अवध नगरवा मा लोकगीत से अवधपुरी के महात्म को दर्शको तक पहुंचाया। लोकगीतों की श्रृंखला में विवाह, बन्ना के अलावा कलाकार ने दोपहरिया में मोरा पांव जले गाकर पारंपरिक गीतों की सोंधी महक से वातावरण महका दिया।

कार्यक्रम का संचालन भक्तिमय अंदाज में देश दीपक मिश्र ने किया। उ.प्र.लोक जनजाति और संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी के निर्देशन में कलाकारो का सम्मान स्मृति चिह्न प्रदान कर संस्थान के राजेश कुमार शर्मा,मधुबाला शर्मा और समन्वयक अतुल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और संतजन उपस्थित रहे।

Tags: Ayodhya Ramotsav
Previous Post

Ayodhya: अलविदा ए माह ए रमजान अलविदा, सदाओं से गूंजी मस्जिदे

Next Post

Punjab: भीषण सड़क हादसे में ACP और गनमैन की जिन्दा जलकर मौत, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

Punjab: भीषण सड़क हादसे में ACP और गनमैन की जिन्दा जलकर मौत, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर

Recent Posts

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group