Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमो ऐप के जरिये बूथ अध्यक्षों से की बात; अपने बूथ के रिकॉर्ड तोड़ने के लक्ष्य के साथ काम करें कार्यकर्ता

admin by admin
April 3, 2024
in देश, राजनीति
0

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पोलिंग बूथ पर विजय ही किसी भी चुनाव में जीत की आत्मा होती है और कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में अपने बूथ के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लक्ष्य के साथ काम करना होगा।

मोदी ने उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी 22,648 बूथों के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप के माध्यम से संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ”हम चुनाव में कितनी ही बड़ी विजय प्राप्त करने की इच्छा रखते हों लेकिन जब तक पोलिंग बूथ नहीं जीतते हैं तब तक चुनाव जीत ही नहीं सकते हैं इसलिए चुनाव में विजय की जो आत्मा है वह पोलिंग बूथ की विजय में है।”

मोदी ने कहा, ”इसलिए मेरा तो हमेशा आग्रह रहता है कि हमें एक ही लक्ष्य लेकर काम करना चाहिए कि हम अपना पोलिंग बूथ जीतेंगे और पुराने जितने भी रिकॉर्ड हैं उन सबको तोड़ने का संकल्प लेकर काम करेंगे।”

उन्होंने कहा, ”लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, हर चुनाव में आपकी मेहनत से नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आप लोगों का यह जोश देखकर मुझे तो प्रसन्नता होती ही है लेकिन बाकी पार्टियों के नेता तो आपका यह जोश देखकर पहले ही ठंडे पड़ जाते हैं।’’

मोदी ने कहा ‘‘मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ता हर सीट पर, हर पोलिंग बूथ पर विजय सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुट गए हैं। आप लोगों को सही दिशा में अपने प्रयास तेज करने हैं और हर मतदाता तक अपनी बात पहुंचानी है।’’

प्रधानमंत्री ने नमो ऐप के जरिये बूथ समिति के सदस्यों और पन्ना प्रभारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कुछ बूथ अध्यक्षों से बात भी की।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में संभल, बदायूं, बरेली, आंवला, एटा, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद और मैनपुरी लोकसभा सीटों पर आगामी सात मई को मतदान होगा।

Tags: नमो ऐप के जरिये बूथ
Previous Post

सपा महासचिव शिवपाल के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार

Next Post

ATS की टीम को मिली कामयाबी, कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

ATS की टीम को मिली कामयाबी, कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group