Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

DC vs KKR: आज आमने-सामने होंगे; KKR की नजरें जीत की हैट्रिक पर

admin by admin
April 3, 2024
in खेल, देश
0

विशाखापत्तनम, दिल्ली कैपिटल्स की नजरें बुधवार को आईपीएल के मैच में यह साबित करने पर लगी होंगी कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत कोई तुक्का नहीं थी जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें जीत की हैट्रिक पर लगी होंगी। दिल्ली ने रविवार को गत चैम्पियन चेन्नई को 20 रन से हराया जो इस सत्र में उनकी पहली जीत थी। अब उनका सामना केकेआर से है जिसके बल्लेबाजों ने 29 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

दिल्ली के लिये आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और पृथ्वी साव पर अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी । इस बीच ऋषभ पंत ने पहले दो मैचों में औसत प्रदर्शन के बाद अपने पुराने फॉर्म में लौटते हुए 32 गेंद में 51 रन बनाये । दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स और आस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श भी विरोधी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं ।

स्टब्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया और टीम उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद कर रही होगी । दूसरी ओर मार्श ने अभी तक उस तरह की बल्लेबाजी नहीं की है जिसके लिये वह जाने जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया को अभी तक लय नहीं मिली है जो चोट के कारण लंबे समय बाद लौटे हैं। दिल्ली के भारतीय गेंदबाजों को केकेआर के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने बेहतर खेल दिखाना होगा।

सीएसके के खिलाफ खलील अहमद ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन क्षेत्ररक्षण में उन्हें सुधार करना होगा । ऊंचे कैच टपकाने की उनकी आदत छूट नहीं रही और चेन्नई के खिलाफ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का कैच छोड़ा। मुकेश कुमार के पास रफ्तार नहीं है लेकिन ईशांत शर्मा का अनुभव टीम के काम आ रहा है ।

दूसरी ओर केकेआर ने अब तक दोनों मैच जीते हैं । सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट, हरफनमौला आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर अच्छे फॉर्म में दिखे । कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ रन बनाये।गेंदबाजी में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने प्रभावित किया है लेकिन महंगे खरीदे गए मिचेल स्टार्क और वरूण चक्रवर्ती नहीं चल सके ।

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतिश राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, शाकिब अल हसन, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, शेरफाने रदरफोर्ड, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, केएस भरत, फिल साल्ट, रहमानुल्लाह गुरबाज, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, दुष्मंता चामीरा, वरूण चक्रवर्ती, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, हर्षित राणा, सुयश शर्मा ।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत ( कप्तान ), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स ।

मैच का समय : शाम 7.30 से

Tags: DC vs KKR
Previous Post

केकेआर-रॉयल्स, गुजरात-दिल्ली आईपीएल मैच का कार्यक्रम बदला

Next Post

Maharashtra में दुकान में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की हुई मौत

Related Posts

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
अंतराष्ट्रीय

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

July 25, 2026
इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला
अंतराष्ट्रीय

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
Next Post

Maharashtra में दुकान में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की हुई मौत

Recent Posts

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by admin
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group