Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

GT V SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार फॉर्म से गुजरात टाइटन्स को खतरा; SRH के जितने की सम्भावना

admin by admin
March 31, 2024
in खेल, देश
0

अहमदाबाद, गुजरात टाइटन्स को अगर रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार लय को रोकने की कोशिश करनी है तो उसे अपने गेंदबाजी आक्रमण में सुधार करना होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाकर आईपीएल का सर्वकालिक रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया और सत्र की पहली जीत हासिल की।

गुजरात टाइटन्स ने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस पर जीत से शुरूआत की लेकिन पिछले मैच में चेन्नई में उसे हार का सामना करना पड़ा।

चोटिल मोहम्मद शमी की जगह खेल रहे उमेश यादव कहीं भी उनके बराबर नहीं हैं जो गुजरात टाइटन्स के लिए बड़ी परेशानी साबित हो रहा है। 63 रन से मिली हार से उनका नेट रन रेट प्रभावित हुआ जो -1.425 पहुंच गया है और यह लीग की 10 टीम में सबसे खराब है। टूर्नामेंट के अंतिम छोर में यह उसके लिए कुछ समस्यायें खड़ी कर सकता है।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि हार्दिक पंड्या के जाने से टीम का संतुलन बिगड़ा है जो अपनी हरफनमौला काबिलियत से संतुलन बनाये रखते थे।

पिछले दो सत्र में गुजरात टाइटन्स विजेता और उप विजेता रही थी। लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी में टीम को भारतीय आल राउंडर पंड्या की कमी खल रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिये गये 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच सका। सुदर्शन और विजय शंकर धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि गिल की टी20 बल्लेबाजी की फिर से आलोचना हो रही है जिन्होंने 31 और आठ रन की पारियां खेली हैं।

वहीं उनके फिनिशर डेविड मिलर (12 और 21 रन) भी जूझ रहे हैं और मध्य ओवरों में उनकी बल्लेबाजी काफी धीमी रही।

अब टीम उम्मीद करेगी कि मिलर अपनी फॉर्म में वापसी करें क्योंकि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की बराबरी करने के लिए बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

टूर्नामेंट की छुपी रूस्तम सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाकर 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा बनाये गये आईपीएल के पांच विकेट पर 263 रन के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

आस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता ट्रेविस हेड (62 रन, 24 गेंद) ने शानदार पदार्पण किया और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 18 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर विस्फोटक शुरूआत करायी।

लेकिन फिर ‘अनकैप्ड’ भारतीय अभिषेक शर्मा ने इस रिकॉर्ड को बेहतर करके महज 16 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।

दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम और हेनरिच क्लासेन निचले क्रम में शानदार फॉर्म में हैं।

मैच दोपहर को होगा तो सूखी पिच स्पिनरों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जिसमें राशिद और साई किशोर दोनों टीमों के लिए अहम रहेंगे।

ऐसा नहीं है कि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ बल्लेबाजी में ही अच्छी है बल्कि उनकी गेंदबाजी भी संतुलित दिख रही है और आस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस ने अपने गेंदबाजों का अच्छा इस्तेमाल कर अपनी काबिलियत का नमूना पेश किया।

कम स्पिनरों के बावजूद कमिंस ने शाहबाज अहमद का बखूबी इस्तेमाल किया। वहीं तेज गेंदबाजी में कमिंस ने भारत के अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के साथ अच्छी समझ बना ली है।

कागज पर दोनों टीमों के दो मैच में दो अंक हैं लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद मजबूत दावेदार दिख रही है जबकि गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजों को अपने खेल में सुधार करना होगा।

टीम इस प्रकार हैं :

गुजरात टाइटंस:

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल , मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर, बीआर शरथ।

सनराइजर्स हैदराबाद :

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समाद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिच क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कण्डेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतिश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, आकाश सिह, जे सुब्रहमण्यन ।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

Tags: GT V SRH:
Previous Post

16 साल पहले जब आजमगढ़ में सांसद योगी पर हुआ था हमला! पूर्व DGP ने बताया हैं पूरा किस्सा

Next Post

DC V CSK: सीएसके के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी की जरूरत, CSK के जितने की सम्भावना

Related Posts

खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
देश

Kolkata ED Raid : ‘अखबार-ए-मशरिक’ पर ED की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ से अधिक के कैश डिपॉजिट और बिटक्वाइन लेनदेन का खुलासा

September 9, 2026
Next Post

DC V CSK: सीएसके के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी की जरूरत, CSK के जितने की सम्भावना

Recent Posts

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सूत्रों...

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

मथुरा में वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के विशेष उत्सव एवं पर्वों पर ठाकुरजी को भेंट किए गए सोने-चांदी आदि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group